Be careful when traveling from Ludhiana

सोच-समझकर ही लुधियाना से जालंधर की ओर आने-जाने वाले मार्ग पर निकले

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 20 2025 05:48:35 PM

सोच-समझकर ही लुधियाना से जालंधर की ओर आने-जाने वाले मार्ग पर निकले, ट्रक पलटने के कारण 4 घंटे से लगा है भारी जाम

सोच-समझकर ही लुधियाना से जालंधर की ओर आने-जाने वाले मार्ग पर निकले

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसएसएफ फोर्स के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे

ट्रक में फंसे ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकालकर ईलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा

जीटी रोड का मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम हो गया, जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं

ट्रैफिक की धीमी गति और पुलिस व्यवस्था को लेकर यात्रियों में भारी रोष देखने को मिला

जालंधर

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के पास फ्लाईओवर पर आज सुबह सरिए से भरा एक ट्रक पलट जाने से जीटी रोड पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। इस हादसे के कारण लुधियाना से जालंधर की ओर आने-जाने वाले मार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसएसएफ फोर्स के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। ट्रक में फंसे ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकालकर तुरंत ईलाज के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ।

कई किमी लंबी लगी गाड़ियों की कतार

ट्रक के पलटने से जीटी रोड का मुख्य मार्ग पूरी तरह जाम हो गया, जिससे गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। जाम का असर इतना भीषण था कि यह LPU से लेकर फगवाड़ा के चक्क हकीम तक पहुंच गया। जाम के चलते LPU और आस-पास के कॉलेजों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को बसों से उतरकर करीब 2 किलोमीटर तक पैदल चलकर अपनी कक्षाएं लगाने पहुंचना पड़ा। वहीं ऑफिस जाने वाले लोग घंटों जाम में फंसे रहे, जिस कारण वह देरी से पहुंचे। चार घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी ट्रैफिक पूरी तरह सुचारू नहीं हो पाया था। ट्रैफिक की धीमी गति और पुलिस की व्यवस्था को लेकर यात्रियों में भारी रोष देखने को मिला। 

4 घंटे बाद ट्रैफिक पुलिस नदारद रहीं

फंसे हुए लोगों ने शिकायत की कि चार घंटे बीत जाने के बाद भी ट्रैफिक पुलिस का कोई कर्मचारी यातायात को सुचारू करवाने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा। वहां फंसे कमल अरोड़ा ने बताया कि वह अमृतसर में अपने भतीजे की शादी में जा रहे थे लेकिन पिछले दो घंटे से जाम में फंसे हुए हैं। एक अन्य यात्री शशि कालिया ने बताया कि उन्हें अपने दफ्तर में जरूरी मीटिंग के लिए पहुंचना था, लेकिन वह साढ़े 8 बजे से जाम में फंसे हैं और ट्रैफिक बिल्कुल आगे-पीछे नहीं हो रहा है। मौके पर क्रेन की मदद से पलटे हुए ट्रक को हटाने का काम किया जा रहा है ताकि ट्रैफिक को जल्द से जल्द बहाल किया जा सके।

Related to this topic: