Dera Beas once again extended a helping

अवैध निर्माण से परेशान डायमंड एवेन्यू अर्बन एस्टेट फेज-1 निवासी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 17 2025 04:03:44 PM

अवैध निर्माण से परेशान डायमंड एवेन्यू अर्बन एस्टेट फेज-1 निवासी, जालंधर निगम और सरकार को लिखी चिट्ठी

अवैध निर्माण से परेशान डायमंड एवेन्यू अर्बन एस्टेट फेज-1 निवासी

समस्या का समाधान न किया तो लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हो सकती है

इस संकरे रास्ते में अवैध निर्माण के चलते भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

शिकायतकर्ताओं ने अधिकारियों से आग्रह किया, वे तत्काल प्रभाव मामले की जांच करें

यह निर्माण न केवल अवैध बल्कि क्षेत्रवासियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए भी खतरा

कॉलोनीवासियों ने तुरंत अवैध निर्माण रुकवाने और रास्ता खाली करवाने की मांग की है

जालंधर :

जालंधर के डायमंड एवेन्यू अर्बन एस्टेट फेज-1 के निवासियों ने इलाके में चल रहे अवैध निर्माण कार्य को लेकर गंभीर चिंता जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अवैध निर्माण के कारण कॉलोनी की एकमात्र एंट्री और एग्जिट बाधित हो गई है, जिससे उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। निवासियों ने इस समस्या को लेकर पंजाब सरकार और नगर निगम जालंधर के अधिकारियों को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजी है। शिकायत में कहा गया है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोगों की आवाजाही पूरी तरह से प्रभावित हो सकती है। इस संकरे रास्ते में अवैध निर्माण के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि वे देशभक्त, शिक्षित और शांति से रहने वाले नागरिक हैं, लेकिन इस समस्या ने उनका जीवन मुश्किल बना दिया है।

प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई

शिकायतकर्ताओं ने अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे तुरंत मामले की जांच करें। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह निर्माण न केवल अवैध है बल्कि क्षेत्र के निवासियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए भी खतरा बन गया है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

कॉलोनी में केवल एक ही प्रवेश मार्ग, हो रही परेशानी

निवासियों का कहना है कि कॉलोनी में केवल एक ही प्रवेश और निकास मार्ग है, जिसका उपयोग बच्चे, बुजुर्ग और सभी लोग करते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने निर्माण कार्य रोकने की कई बार अपील की, लेकिन काम करने वाले लोगों ने उनकी बात नहीं मानी और निर्माण जारी रखा।

निगम अधिकारियों की जानकारी के बिना निर्माण कार्य 

पत्र में उल्लेख किया है कि निर्माण कार्य निगम अधिकारियों की जानकारी के बिना किया जा रहा है और इसमें राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल किया जा रहा है। निवासियों का कहना है कि निर्माणकर्ता उन्हें धमका भी रहे हैं। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से तुरंत अवैध निर्माण रुकवाने और रास्ता खाली करवाने की मांग की है।

Related to this topic: