ED raids on Richie Travels:

Richie ट्रैवल पर ED रेड

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 20 2025 02:40:33 PM

Richie ट्रैवल पर ED रेड : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शिकायत पत्र भेजा, BJP नेता ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

richie ट्रैवल पर ed रेड

डंकी रूट से लोगों को अमेरिका भेजा जा रहा था

जांच में सहयोग और हस्तक्षेप कर पारदर्शी बनाए

मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी रोक

वहीं, भारी मात्रा में नकदी और गहनों की बरामदगी  

पंजाब डेस्क

Richie ट्रैवल के कार्यालय में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है। भाजपा नेता अरविंद शर्मा ने इस मामले में उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने दावा किया है कि ED की कार्रवाई में यह खुलासा हुआ है कि Richie ट्रैवल के जरिए डंकी रूट से लोगों को अमेरिका भेजा जा रहा था। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि ED जांच में पूरा सहयोग और हस्तक्षेप कर इसे पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए, ताकि दोषियों को सख्त सजा मिल सके और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

अमित शाह को शिकायत पत्र भेजा

अरविंद शर्मा ने बताया कि इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शिकायत पत्र भेजा है और मांग की है कि केंद्र सरकार हस्तक्षेप कर जांच को पारदर्शी और प्रभावी बनाए। यदि जांच सही दिशा में आगे बढ़ती है तो मानव तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हो सकता है।

लंबे समय से सक्रिय था यह नेटवर्क

भाजपा नेता ने यह भी कहा कि Richie ट्रैवल समेत कई एजेंटों के ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी और गहनों की बरामदगी हुई है, जो अवैध गतिविधियों की ओर इशारा करती है। उनके अनुसार, यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था, लेकिन अब तक इस पर ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई।

युवाओं को गैरकानूनी रास्तों पर जाने से रोका जा सके

अरविंद शर्मा ने आरोप लगाया कि Richie ट्रैवल कंपनी काफी समय से डंकी रूट के जरिए युवाओं को अमेरिका भेजने का काम कर रही थी। उन्होंने कहा कि इस मामले की गहराई से जांच जरूरी है ताकि पंजाब के युवाओं को ऐसे गैरकानूनी रास्तों पर जाने से रोका जा सके।

Related to this topic: