जालंधर में 2 भाईयों पर कार सवार युवक-युवती ने चलाई गोलियां, पुलिस ने किया अरेस्ट
नवदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका भाई हैप्पी भी झड़प में चोटिल
फायरिंग में एक गोली नवदीप की कलाई में लगी, जबकि दूसरी उसके पेट में जा धंसी
निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से कार लेकर फरार
केस दर्ज कर हरकीरत सिंह और मनजोत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया - डीएसपी
जालंधर
जालंधर के नूरमहल में देर रात ग्लैंजा कार में सवार युवक और युवती ने एक्टिवा पर जा रहे दो भाइयों पर कथित तौर पर गोलियां चला दीं। फायरिंग में नवदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका भाई हैप्पी भी झड़प में चोटिल हुआ। घायल नवदीप का निजी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी मौके से कार लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने किया गिरफ्तार - डीएसपी
पर सब-डिवीजन नकोदर के डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि केस दर्ज कर हरकीरत सिंह और मनजोत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पहले कार से पीड़ितों को मारी टक्कर
बता दें कि पीड़ित हैप्पी का घटना को लेकर कहना है कि रात करीब 10 बजे वह अपने भाई के साथ एक्टिवा पर नूरमहल की ओर जा रहा था। उप्पल जागीर गांव के पास पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी।
फायरिंग के लिए उकसाने का आरोप
इसके बाद कार सवार युवक और युवती नीचे उतरे और दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान युवती ने अपने साथी को गोली चलाने के लिए उकसाया, जिसके बाद युवक ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी। एक गोली नवदीप की कलाई में लगी, जबकि दूसरी उसके पेट में जा धंसी।