Massive explosion at Qatar's largest gas plant

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट में भीषण विस्फोट, 12 भारतीयों समेत 13 की मौ’त

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: June 23 2026 04:55:55 PM

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट में भीषण विस्फोट, 12 भारतीयों समेत 13 की मौ’तधमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज राजधानी दोहा तक सुनाई दी

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट में भीषण विस्फोट 12 भारतीयों समेत 13 की मौ’त

कतर के सबसे बड़े गैस प्लांट में भीषण विस्फोट, 12 भारतीयों समेत 13 की मौ’त

धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज राजधानी दोहा तक सुनाई दी

कतर के ऊर्जा मंत्री ने पुष्टि करते बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है

एक औद्योगिक दुर्घटना थी और साजिश या जानबूझकर कार्रवाई के संकेत नहीं 

हालांकि प्लांट को मरम्मत के बाद दो दिन पहले ही दोबारा चालू किया गया था

नई दिल्ली

कतर के रास लाफान LNG कॉम्प्लेक्स स्थित बरजान गैस सप्लाई फैसिलिटी में रविवार शाम हुए भीषण विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 12 भारतीय नागरिक शामिल हैं। हादसे में 66 अन्य लोग घायल हुए हैं। कतर के ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। धमाका इतना शक्तिशाली था कि इसकी आवाज राजधानी दोहा तक सुनाई दी। 

यह एक औद्योगिक दुर्घटना थी 

हालांकि कतर सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह एक औद्योगिक दुर्घटना थी और किसी साजिश या जानबूझकर की गई कार्रवाई के संकेत नहीं मिले हैं। गौरतलब है कि कतर में करीब 7.46 लाख भारतीय रहते हैं, जो वहां का सबसे बड़ा विदेशी समुदाय है। देश की अर्थव्यवस्था और तेल-गैस उद्योग में भारतीयों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

दो दिन पहले ही चालू किया था

अधिकारियों के अनुसार, प्लांट को मरम्मत के बाद दो दिन पहले ही दोबारा चालू किया गया था। संचालन शुरू करने की प्रक्रिया के दौरान विस्फोट हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई। आपातकालीन टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

कतर प्रशासन के साथ संपर्क में

घायलों में भारत, पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश, तंजानिया, केन्या, नाइजीरिया और अन्य देशों के नागरिक शामिल हैं। भारतीय दूतावास ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि वह कतर प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में है और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

गैस सप्लाई पर बड़ा असर नहीं

रास लाफान कतर का सबसे बड़ा गैस हब माना जाता है और दुनिया के प्रमुख LNG निर्यात केंद्रों में शामिल है। इसी क्षेत्र से कई देशों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति की जाती है। हादसे के बावजूद कतर ने भरोसा दिलाया है कि गैस सप्लाई पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा।

Related to this topic: