विधायक पद्मश्री परगट सिंह घायल डॉ

विधायक पद्मश्री परगट सिंह घायल डॉ. राहुल सूद का हालचाल पूछने किडनी अस्पताल पहुंचे, बोले- अगर डॉक्टर सुरक्षित नहीं

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 21 2025 04:43:47 PM

विधायक पद्मश्री परगट सिंह घायल डॉ. राहुल सूद का हालचाल पूछने किडनी अस्पताल पहुंचे, बोले- अगर डॉक्टर सुरक्षित नहीं, तो पंजाब में कोई सुरक्षित नहीं

विधायक पद्मश्री परगट सिंह घायल डॉ राहुल सूद का हालचाल पूछने किडनी अस्पताल पहुंचे बोले- अगर डॉक्टर सुरक्षित नहीं

विधायक पद्मश्री परगट सिंह घायल डॉ. राहुल सूद का हालचाल पूछने किडनी अस्पताल पहुंचे, बोले- अगर डॉक्टर सुरक्षित नहीं, तो पंजाब में कोई सुरक्षित नहीं

-मुख्यमंत्री भगवंत मान से की डॉक्टर के हमलावरों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग

-कांग्रेस पार्टी अस्पतालों, डॉक्टरों और व्यापारियों के लिए विशेष सुरक्षा योजना की मांग करेगी : परगट सिंह 

जालंधर, 21 अगस्त 2025 :

अपहरण की नाकाम कोशिश के बाद गोली लगने से घायल हुए प्रसिद्ध किडनी रोग स्पेशलिस्ट डॉ. राहुल सूद को मिलने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और विधायक पद्मश्री परगट सिंह ने आज जालंधर के किडनी अस्पताल का दौरा किया। वहां उन्होंने डॉ. राहुल सूद से मुलाकात की और उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि अगर डॉक्टर ही सुरक्षित नहीं हैं तो पंजाब का कोई भी नागरिक सुरक्षित कैसा रह सकता है। 

उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान से डॉ. राहुल सूद पर हमला करने वालों को तुरंत गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि अपराधी आगे से ऐसी हिमाकत न कर सकें। 

परगट सिंह ने डॉक्टर समुदाय के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जीवनदाताओं की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। अस्पताल इलाज के लिए होते हैं, न की डर फैलाने के लिए। अगर डॉक्टर और मरीज अस्पताल की दीवारों के भीतर भी सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते, तो फिर क्या फायदा सरकार का।

उन्होंने कहा कि हाल की हत्याएं, फिरौती और दिनदहाड़े हमले पंजाब की कानून-व्यवस्था के पूरी तरह ध्वस्त होने की गवाही दे रहे हैं। जब डॉक्टर डर के साये में जी रहे हैं, तो आम लोग अपने घरों, बाज़ारों और कामकाज की जगहों पर कैसे सुरक्षित महसूस कर सकते हैं?

परगट सिंह ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी अस्पतालों, डॉक्टरों और व्यापारियों के लिए विशेष सुरक्षा योजना की मांग करेगी। इस मुद्दे को पंजाब विधानसभा के अंदर और बाहर मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कहा कि जीवन की सुरक्षा किसी भी सरकार का पहला कर्तव्य है। मुख्यमंत्री मान को अब तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, वरना पंजाब और गहरे संकट में चला

Related to this topic: