लाटरी चलवाने की आड़ में पैसे लेने के आरोप लगाए थे
इसी मामले को लेकर कोर्ट से पुलिस को रिमांड मिला
विधायक रमन अरोड़ा को 23 मई को किया था अरेस्ट
जालंधर :
जालंधर सेंट्रल हलके से आप विधायक रमन अरोड़ा की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। रमन अरोड़ा को कोर्ट ने एक बार फिर से रिमांड पर भेज दिया है। कोर्ट ने रमन अरोड़ा को तीन दिन के लिए रिमांड पर भेजा है। इससे पहले 7 सितंबर को भी कोर्ट ने 3 दिन की रिमांड पर भेजा था। बीते दिन रमन अरोड़ा के समधी की भी एंटीसिपेट्री बेल पर भी सुनवाई हुई, जहां कोर्ट से 17 सिंतबर की तारीख दी गई है। इससे पहले 20 अगस्त को नगर निगम की महिला इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर की हाईकोर्ट से रेगुलर बेल हो चुकी है, जबकि विधायक के करीबी आढ़ती महेश मखीजा भी बेल पर हैं।
105 दिन बाद मिली थी विधायक को जमानत
दरअसल पहले रमन अरोड़ा को हाई कोर्ट से 105 दिन के बाद रेगुलर बेल मिली थी। जिसके बाद उन्हेंं पार्किंग ठेकेदार राजिदंर कुमार द्वारा दी गई शिकायत पर कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट में व्यक्ति ने लाटरी चलवाने की आड़ में पैसे लेने के आरोप लगाए थे। इसी मामले को लेकर कोर्ट से पुलिस को रिमांड हासिल हुआ है।
23 मई को अशोक नगर घर से किया है अरेस्ट
वहीं एटीपी सुखदेव वशिष्ठ 114 दिन से जेल में बंद थे, लेकिन अब उन्हें रेगुलर बेल मिल गई है। एटीपी को विजिलेंस ने 14 मई को पकड़ा था, जबकि सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा को 23 मई को उनके अशोक नगर घर से अरेस्ट किया था।
विधायक के घर से सोने के जेवर बरामद हुए थे
विधायक रमन अरोड़ा के खुलासे के बाद साजिश में उनके बेटे राजन अरोड़ा, समधी, हरप्रीत कौर और मखीजा को आरोपी बनाया गया था। राजन को हाईकोर्ट से राहत मिल चुकी है। विधायक के घर से 6,30,245 रुपए और 1200 ग्राम सोने के जेवर बरामद हुए थे।