MLA Raman Arora's troubles increased

विधायक Raman Arora की बढ़ी मुश्किलें

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 13 2025 05:43:18 PM

विधायक Raman Arora की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

विधायक raman arora की बढ़ी मुश्किलें

रमन अरोड़ा की ओर से उनके वकील दर्शन सिंह दयाल और नवीन चड्ढा अदालत में पेश हुए

पार्किंग ठेकेदार से पैसे वसूली में पुलिस ने मामला दर्ज करके कोर्ट से रिमांड हासिल किया था

लाटरी स्टाल के संचालक द्वारा कोर्ट में पेश होकर विधायक पर पैसे वसूली के आरोप लगाए थे

जालंधर सेंट्रल हलके से आप विधायक रमन अरोड़ा को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। विधायक रमन अरोड़ा को रामा मंडी थाने में दर्ज रंगदारी मामले में तीन दिन की रिमांड खत्म होने के बाद अदालत में पेश किया गया था। रमन अरोड़ा की ओर से उनके वकील दर्शन सिंह दयाल और नवीन चड्ढा अदालत में पेश हुए। 

विधायक पर पैसे वसूली के आरोप लगाए 

बता दें कि विधायक को पहले पार्किंग ठेकेदार से पैसे वसूली के मामले में पुलिस ने केस दर्ज करके कोर्ट से रिमांड हासिल किया था। जिसके बाद एक अन्य लाटरी स्टाल के संचालक ने कोर्ट में पेश होकर विधायक पर पैसे वसूली के आरोप लगाए थे। जिसके चलते पुलिस ने कोर्ट से 10 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट से पुलिस को विधायक का 3 दिन का रिमांड हासिल हुआ था।

Related to this topic: