शहीद उधम सिंह की शहादत के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि समारोह, 31 जुलाई को छुट्टी का ऐलान, स्कूल/कॉलेज संस्थान बंद रहेंगे
हर साल इस दिन सरकारी, शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाएं देशभक्ति को नमन करती हैं
जलियांवालाबाग कांड का बदला लेने को लंदन में जनरल माइकल ओ'डायर की हत्या की थी
31 जुलाई 1940 को ब्रिटिश हुकूमत ने पेंटनविले जेल में शहीद उधम सिंह को फांसी दी थी
जालंधर :
पंजाब सरकार ने 31 जुलाई 2025 (गुरुवार) को स. उधम सिंह के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। यह छुट्टी वर्ष 2025 के लिए अधिसूचित की गई 28 आरक्षित (गजटेड) छुट्टियों में से एक है। हर साल इस दिन पंजाब सहित देशभर में सरकारी, शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाएं शहीद उधम सिंह की बहादुरी और देशभक्ति को नमन करती हैं।
अधिसूचित छुट्टियों में पूर्व से सम्मिलित
यह अवकाश पंजाब सरकार की वर्ष 2025 की अधिसूचित छुट्टियों में पूर्व से सम्मिलित है। सभी राजकीय कार्यालय, स्कूल/कॉलेज, और अधीनस्थ संस्थान बंद रहेंगे। अत्यावश्यक सेवाएं (जैसे अस्पताल, बिजली, जल आपूर्ति, परिवहन) पूर्व व्यवस्था के अनुसार चालू रहेंगी। राज्य सरकार ने सभी संबंधित विभागों, कार्यालयों, स्कूलों और संस्थानों को इस सार्वजनिक अवकाश की सूचना प्रसारित करने के निर्देश दिए हैं।
स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण प्रतीक
स. उधम सिंह का साहस और बलिदान हमें आज भी यह सिखाता है कि स्वतंत्रता की कीमत क्या होती है। 31 जुलाई 1940 को लंदन के पेंटनविले जेल में, स. उधम सिंह को ब्रिटिश हुकूमत ने फांसी पर चढ़ा दिया था। उन्होंने जलियांवाला बाग नरसंहार का बदला लेने के लिए जनरल माइकल ओ'डायर की लंदन में गोली मारकर हत्या की थी। स. उधम सिंह का बलिदान भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है।