Procession to commemorate the birth anniversary

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में शोभायात्रा

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 27 2025 02:34:43 PM

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में शोभायात्रा, जालंधर में रूट डायवर्ट रहेंगे, यहां पढ़ लें पूरी डिटेल

भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में शोभायात्रा

500 बसों में श्रद्धालु अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ पहुंचकर माथा टेकेंगे 

यात्रा दोपहर 2 बजे जालंधर के प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर से रवाना होगी

पुलिस ने ज्योति चौक से बिधीपुर फाटक तक सड़क वन-वे घोषित कर दिया है

पानी, भोजन और फलों के लंगर का प्रबंध लगभग 2 किमी के एरिया में किया 

जालंधर : 

अगर आप भी जालंधर में रहते है तो यह खबर आपके लिए जरूरी होने वाली है । भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के उपलक्ष्य में (27 सितंबर) जालंधर के अली मोहल्ला स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस कारण जालंधर में रूट डायवर्ट रहेंगे। इस शोभायात्रा के माध्यम से 500 बसों में श्रद्धालु अमृतसर स्थित भगवान वाल्मीकि तीर्थ पहुंचकर माथा टेकेंगे और सरबत के भले की अरदास करेंगे। यात्रा दोपहर करीब 2 बजे जालंधर के प्राचीन भगवान वाल्मीकि मंदिर से रवाना होगी। भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी और ट्रस्ट अध्यक्ष विपिन मेहरा ने बताया कि यात्रा की भव्य तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

जालंधर में सुबह से दिखा उत्साह

सुबह से ही श्रद्धालुओं का जोश देखने को मिला। ज्योति चौक पर बसों का आना शुरू हो गया है, जिन्हें क्रमवार बिधीपुर फाटक की ओर रवाना किया जा रहा है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने ज्योति चौक से बिधीपुर फाटक तक सड़क को वन-वे घोषित कर दिया है।

जगह-जगह लंगर और सेवा प्रबंध

यात्रा मार्ग पर ज्योति चौक से जेल रोड तक बसों की कतार लगी हुई है। जगह-जगह पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं और श्रद्धालुओं के लिए पानी, भोजन और फलों के लंगर का प्रबंध लगभग 2 किलोमीटर के एरिया में किया गया है। सुबह 5 बजे से ही लंगर की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं।

यह रहेगा शोभायात्रा का रूट

यात्रा रामा मंडी, मकसूदां मंडी चौक, बस्ती बावा खेल, होशियारपुर चौक, खुरला किंगरा चौक, पंडित फत्तू रोड, आदमपुर, अलावलपुर, सेंट्रल टाउन, पठानकोट चौक, मिर्जा गली होते हुए देर शाम अमृतसर पहुंचेगी।

शोभायात्रा में संतों का आशीर्वाद

इस शोभायात्रा में संत अतरु राम, संत बुड्ढा दास, महंत मोहन दास, महंत राम किशन, महंत रमेश दास, महंत पवन दास, महंत मुक्खू दास, महंत कृष्ण दास, महंत सुदर्शन दास, महंत कमल दास, महंत गणपत दास, महंत बंसी दास, महंत जगदीश दास और महंत अशोक दास सहित कई संत संगत को आशीर्वाद देंगे।

Related to this topic: