Richie KP merged into the five elements

पंचतत्व में विलीन हुए रिची केपी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 16 2025 04:38:31 PM

पंचतत्व में विलीन हुए रिची केपी, सांसद चन्नी बोले- एक पिता के लिए यह सबसे बड़ा दुख

पंचतत्व में विलीन हुए रिची केपी

मॉडल टाउन श्मशानघाट में रिची केपी का अंतिम संस्कार किया गया

कई राजनीतिक नेता केपी से दुख सांझा करने के लिए श्मशानघाट पहुंचे

एक पिता के लिए दुखद घटना है कि उन्हें अपने बेटे को कंधा देना पड़े

पत्नी के दुख से उबर नहीं पाए थे कि अब बेटे की हादसे में मौत हो गई

जवान बेटे को कंधा देना मुश्किल, परिवार के साथ 25 सालों से रिलेशन

जालंधर : 

जालंधर में पूर्व सांसद मोहिंदर सिंह केपी के बेटे का शनिवार रात सड़क हादसे में निधन हो गया था। वहीं आज मॉडल टाउन श्मशानघाट में रिची केपी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कई राजनीतिक नेता केपी से दुख सांझा करने और रिची के अंतिम दर्शन करने श्मशानघाट पहुंचे। दुखद घटना में बेटे को पंचतत्वों में विलीन होता देख केपी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। श्मशानघाट में सासंद चरणजीत सिंह चन्नी, विधायक सुखविंदर कोटली, विधायक लाडी शेरोवालियां, केडी भंडारी, मनोरंजन कालिया, पंजाबी गायक राज जुझार सहित कई नेता पहुंचे।

एक पिता के लिए सबसे बड़ा दुख : चन्नी

सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि यह दुखद घटना है। उन्होंने कहा कि एक पिता के लिए यह सबसे दुखद घटना है कि उन्हें अपने बेटे को कंधा देना पड़े। कुछ माह पहले केपी की पत्नी का निधन हो गया था जिसके वह अभी पूरी तरह से उभर नहीं पाए थे कि अब उनके बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। सांसद चन्नी ने वाहेगुरु के आगे रिची की आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की अपील की है।

प्रभु परिवार को दुख सहने की शक्ति दे

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि केपी नेक इंसान है, लेकिन केपी के बेटे का निधन होना दुखद घटना है। केपी के साथ इस दुखद घटना में सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता उनके साथ दुख सांझा करने पहुंचे। इस दुखद घटना को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने परमात्मा से रिची को अपने चरणों में स्थान देने और केपी परिवार को सहन शक्ति देने की अरदास की। 

जवान बेटे को कंधा देना सबसे मुश्किल 

वहीं राज जुझार ने कहा कि एक पिता के लिए जवान बेटे को कंधा देना बहुत मुश्किल होता है। केपी परिवार के साथ 25 सालों से रिलेशन रहे है। आज केपी के साथ सभी राजनीतिक नेता दुख सांझा करने पहुंचे। रिची अक्सर परिवार के साथ व्यस्त रहता था और वह काम के साथ परिवार में ही समय व्यतीत करता था। राज जुझार ने परमात्मा से रिची की आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने और परिवार को बल देने की अरदास की।

Related to this topic: