Two fire incidents cause panic in Jalandhar

जालंधर में आग की दो घटनाओं से हड़कंप

Written by:

Last Updated:

जालंधर में आग की दो घटनाओं से हड़कंप, Model Town में दुकान और Thind Enclave में रिहायशी घर में लगी आग

जालंधर में आग की दो घटनाओं से हड़कंप

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है

दोनों ही मामलों में आग पर काबू पा लिया गया है, जिससे बड़ा हादसा टल गया

प्रशासन ने बिजली उपकरणों का सावधानी से इस्तेमाल करने की अपील की है 

आग की घटना के बाद कुछ समय दोनों इलाकों में दहशत का माहौल बना रहा

जालंधर 

जालंधर शहर में अलग-अलग इलाकों में आग लगने की दो घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। पहली घटना मॉडल टाउन इलाके में केएफसी के समीप स्थित एक दुकान में सामने आई, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, हालांकि दुकान में रखा काफी सामान जलकर खाक हो गया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है जबकि दूसरी घटना थिंड एन्क्लेव क्षेत्र में एक रिहायशी घर में हुई। आग लगने से घर का काफी सामान जल गया, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। दोनों ही मामलों में दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लगातार सामने आ रही आग की घटनाओं के बाद प्रशासन ने लोगों से बिजली उपकरणों का सावधानी से इस्तेमाल करने की अपील की है कि वे किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस या दमकल विभाग को सूचना दें। आग की घटनाओं के बाद कुछ समय तक दोनों इलाकों में दहशत का माहौल बना रहा।

मॉडल टाउन में केएफसी के पास दुकान में लगी आग

पहली घटना मॉडल टाउन इलाके में केएफसी के पास एक दुकान में हुई। दुकान से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में आग फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन दुकान का काफी सामान जल गया। शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सबसे पहले दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। 

थिंड एन्क्लेव में देर रात शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग 

दूसरी घटना थिंड एन्क्लेव इलाके में एक रिहायशी घर में हुई। देर रात शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। घर में रह रहे परिवार ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। दमकल विभाग ने यहां भी कड़ी मेहनत के बाद आग बुझाई। दोनों ही मामलों में कोई जनहानि नहीं हुई। कंट्रोल रूम की सूचना पर थाना पांच की पुलिस भी मौके पर पहुंची। घर में रह रहे केयरटेकर सुरेश चौधरी ने बताया कि रात करीब 11:30 बजे कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनकर वह जागे। गेट के पास पहुंचने पर उन्होंने देखा कि घर में आग लगी हुई है। उन्होंने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग काबू में नहीं आई।

Related to this topic: