23-year-old Rahul Gill and 17-year-old

कपूरथला में दर्दनाक हादसा, महिंद्रा XUV 500 में सवार 2 लोगों की मौत

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 06 2026 01:45:44 PM

कपूरथला में दर्दनाक हादसा, महिंद्रा XUV 500 में सवार 2 लोगों की मौत23 साल के राहुल गिल, 17 साल के लहुगली की गई जान

कपूरथला में दर्दनाक हादसा महिंद्रा xuv 500 में सवार 2 लोगों की मौत

कपूरथला में दर्दनाक हादसा, महिंद्रा XUV 500 में सवार 2 लोगों की मौत

23 साल के राहुल गिल, 17 साल के लहुगली की गई जान

गांव सवाल के पास चालक ने गाड़ी से खो दिया था कंट्रोल 

गाड़ी स्कूल की ग्रिल को तोड़ते हुए दूसरे पेड़ से जा टकराई

ये हादसा इतना भीषण था कि महिंद्रा XUV 500 क्षतिग्रस्त

कपूरथला

कपूरथला में बुधवार देर रात भीषण कार हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई है। जबकि इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतकों की पहचान 23 साल के राहुल गिल, 17 साल के लहुगली के रूप में हुई है। हादसा इतना भीषण था कि महिंद्रा XUV 500 पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

तलवंडी चौधरियां जा रही थी XUV गाड़ी

XUV गाड़ी सुल्तानपुर लोधी से तलवंडी चौधरियां की तरफ जा रही थी। जैसे ही गाड़ी सवाल गांव के पास पहुंची तो चालक ने अचानक गाड़ी से अपना कंट्रोल खो दिया। गाड़ी पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराई। उसके बाद गाड़ी स्कूल की ग्रिल को तोड़ते हुए दूसरे पेड़ से जा टकरा गई। जिसमें राहुल और लहुगली की मौत हो गई।

महिला का अस्पताल में ईलाज चल रहा

पुलिस ने देर रात करीब एक बजे शव को सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी के शवगृह में पहुंचाया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल जालंधर व राहुल गिल की 23 साल की पत्नी अंजना रानी जालंधर को सिविल अस्पताल ले जाया गया। अंजना रानी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

Related to this topic: