The matter relates to a complaint filed

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को चंडीगढ़ कोर्ट का समन, 5 अक्टूबर को पेश होने के आदेश

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 06 2026 01:39:32 PM

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को चंडीगढ़ कोर्ट का समन, 5 अक्टूबर को पेश होने के आदेशमामला चंडीगढ़ के कारोबारी अरुण गुप्ता की शिकायत से जुड़ा

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को चंडीगढ़ कोर्ट का समन 5 अक्टूबर को पेश होने के आदेश

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को चंडीगढ़ कोर्ट का समन, 5 अक्टूबर को पेश होने के आदेश

मामला चंडीगढ़ के कारोबारी अरुण गुप्ता की शिकायत से जुड़ा 

मनीमाजरा के एनएसी इलाके में करीब 3 करोड़ रुपये से शोरूम तैयार 

भरोसा दिया गया था कि सलमान खान खुद शोरूम का उद्घाटन करेंगे 

3 नवंबर 2018 को शोरूम का उद्घाटन अभिनेता आयुष शर्मा ने किया

चंडीगढ़

चंडीगढ जिला अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री और स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य लोगों को समन जारी किया है। सभी को 5 अक्टूबर 2026 को अदालत में पेश होकर शिकायत में लगाए गए आरोपों पर अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह मामला चंडीगढ़ के कारोबारी अरुण गुप्ता की शिकायत से जुड़ा है। कारोबारी का आरोप है कि वर्ष 2018 में उनकी मुलाकात सलमान खान से ‘बिग बॉस’ के सेट पर हुई थी। यहां उन्हें चंडीगढ़ में बीइंग ह्यूमन ज्वेलरी का एक्सक्लूसिव शोरूम खोलने के लिए प्रेरित किया गया।

3 करोड़ रुपये किए थे निवेश

शिकायत के मुताबिक, 3 अगस्त 2018 को स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड के साथ फ्रेंचाइजी एग्रीमेंट हुआ। इसके बाद मनीमाजरा के एनएसी इलाके में करीब 3 करोड़ रुपये की लागत से शोरूम तैयार किया गया। कारोबारी का दावा है कि शोरूम तैयार करने में ही करीब 1 करोड़ रुपये खर्च हुए। अरुण गुप्ता का आरोप है कि उन्हें भरोसा दिया गया था कि सलमान खान खुद शोरूम का उद्घाटन करेंगे और ब्रांड के प्रमोशन में सहयोग करेंगे।

आयुष शर्मा ने किया उद्घाटन

कारोबारी के अनुसार, 3 नवंबर 2018 को शोरूम का उद्घाटन हुआ, लेकिन सलमान खान कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। उनकी जगह अभिनेता आयुष शर्मा ने शोरूम का उद्घाटन किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्हें जिस तरह के प्रमोशन और सहयोग का भरोसा दिया गया था, वह नहीं मिला। फरवरी 2020 से ज्वेलरी की सप्लाई से जुड़ा ऑफिस बंद हो गया और नए स्टॉक की सप्लाई भी रुक गई। इसके बाद कारोबार प्रभावित हुआ और आखिरकार शोरूम बंद करना पड़ा।

2021 में पुलिस में दी शिकायत

कंपनी से राहत नहीं मिलने के बाद अरुण गुप्ता ने जुलाई 2021 में चंडीगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसमें सलमान खान, अलवीरा खान, कंपनी के निदेशकों समेत अन्य लोगों पर धोखाधड़ी और गलत भरोसा देकर निवेश करवाने के आरोप लगाए गए। शिकायतकर्ता के मुताबिक, पुलिस की ओर से नोटिस भेजे जाने के बाद वर्ष 2021 में सलमान खान ने ई-मेल के जरिए अपना जवाब भी दिया था। मामला आगे नहीं सुलझने पर कारोबारी ने जिला अदालत का रुख किया।

कंपनी ने आरोपों से किया मना

स्टाइल एंड क्यूंटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड ने पहले कहा था कि 2018 के फ्रेंचाइजी समझौते से सलमान खान का कोई सीधा संबंध नहीं था। कंपनी के मुताबिक, उसे वर्ष 2015 में ‘बीइंग ह्यूमन’ ब्रांड के तहत ज्वेलरी बेचने का लाइसेंस मिला था और फ्रेंचाइजी, संचालन व बिक्री की जिम्मेदारी कंपनी की थी। फिलहाल अदालत ने सभी संबंधित पक्षों को 5 अक्टूबर 2026 को पेश होने के लिए समन जारी किया है। मामले में आगे दोनों पक्षों की दलीलों और सबूतों के आधार पर अदालत फैसला करेगी।

Related to this topic: