Four Punjabi youths arrested for chain-snatching

हिमाचल में महिला से चैन स्नैचिंग करने वाले 4 पंजाबी युवक गिरफ्तार

Last Updated: June 12 2026 03:07:15 PM

हिमाचल में महिला से चैन स्नैचिंग करने वाले 4 पंजाबी युवक गिरफ्तार, लोगों ने पिटाई के बाद पुलिस के हवाले किया

हिमाचल में महिला से चैन स्नैचिंग करने वाले 4 पंजाबी युवक गिरफ्तार

पुलिस की शुरूआती जांच में सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले 

2 बाइक पर 4 युवक आए, सोने की चैन झपटने की कोशिश की

महिला के शोर मचाने के बाद आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए 

पुलिस यह पता करेगी गिरोह में कुछ और लोग तो शामिल नहीं 

पंजाब डेस्क

हिमाचल के गुम्मा में महिला से सोने की चैन छीनने की कोशिश करने वाले 4 लुटेरों को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी पंजाब के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सब्जी की दुकान लगा रही थी महिला

जानकारी के मुताबिक पूनी देवी शाम को करीब 6 बजे सड़क किनारे सब्जी की दुकान लगा रही थी। इस दौरान 2 बाइक पर 4 युवक आए और उन्होंने महिला के गले से सोने की चैन झपटने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने के बाद आस-पास के लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने भाग रहे आरोपियों को पकड़ लिया।

पहले की पिटाई, फिर पुलिस के हवाले किया

लोगों ने लुटेरों की तो पहले जमकर पिटाई की। फिर उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी और उनके हवाले कर दिया। आरोपी पंजाब के मोगा के रहने वाले हैं। पुलिस इन्हें आज कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी और यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि इनके गिरोह में कुछ और लोग तो शामिल नहीं है।

Related to this topic: