A 22-year-old man from Mohali died

कनाडा में सड़क हादसे में मोहाली के 22 साल के युवक की मौ’त

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: January 07 2026 01:25:55 PM

कनाडा में सड़क हादसे में मोहाली के 22 साल के युवक की मौ’त, माता-पिता का था इकलौता बेटा

कनाडा में सड़क हादसे में मोहाली के 22 साल के युवक की मौ’त

5 जनवरी को ओंटारियो के हाईवे-401 पर क्रामेह टाउनशिप के पास हुआ हादसा

इस हादसे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, जांच कर रही पुलिस 

आसपास लगे सीसीटीवी और डैशकैम फुटेज की मदद से पूरे घटनाक्रम की जांच 

स्पष्ट नहीं है कि अरमान की मौत कार की टक्कर से हुई या अन्य वाहन की चपेट में 

अरमान माता-पिता का इकलौता बेटा था और पढ़ाई के लिए कनाडा गया हुआ था

इंटरनेशनल डेस्क

कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंजाब के मोहाली जिले की लालड़ू मंडी के एक छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान निवासी 22 साल के अरमान चौहान के रूप में हुई है। यह हादसा 5 जनवरी को ओंटारियो के हाईवे-401 पर क्रामेह टाउनशिप के पास हुआ। हादसे के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है, जिसके चलते ओंटारियो प्रोविंशियल पुलिस (ओपीपी) मामले की जांच कर रही है।  पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और डैशकैम फुटेज की मदद से पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

वहीं, जांच एजेंसियां असमंजस में हैं

पुलिस के अनुसार, अरमान अपने एक दोस्त के साथ मॉन्ट्रियल से टोरंटो की ओर यात्रा कर रहा था। हालांकि, हादसे के समय उसके पैदल होने की जानकारी सामने आई है। यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह व्यस्त हाईवे पर किन परिस्थितियों में पैदल पहुंचा। इसी बिंदु को लेकर जांच एजेंसियां असमंजस में हैं।

स्पष्ट नहीं अरमान की मौत की वजह

सूचना मिली थी कि हाईवे की पश्चिमी लेन में एक कार ने एक पैदल यात्री को टक्कर मार दी है। मौके पर पहुंची पुलिस को मीडियन के पास एक कार खड़ी मिली, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि अरमान की मौत उसी कार की टक्कर से हुई या किसी अन्य वाहन की चपेट में आने से।

माता-पिता का इकलौता बेटा था मृतक

हादसे के बाद आपातकालीन सेवाओं ने तत्काल मदद पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक अरमान की मौत हो चुकी थी। घटना की खबर मिलते ही लालड़ू मंडी और आसपास के इलाकों में शोक की लहर दौड़ गई। अरमान अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और पढ़ाई के लिए कनाडा गया हुआ था।

निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की

परिवार ने मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। वहीं, शव को भारत लाने के लिए परिजनों को आर्थिक और प्रशासनिक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीपी ने घटना के प्रत्यक्षदर्शियों और डैशकैम फुटेज रखने वालों से आगे आकर जांच में सहयोग करने की अपील की है।

Related to this topic: