A major accident occurred during an emergency

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 10 2025 03:26:11 PM

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, हाईवे पर कार से टकराया प्लेन, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा

हाईवे की एक लेन को पूरी तरह बंद कर दिया गया

सुरक्षा के लिए पुलिस व रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं

सुबह लगभग 9 बजे हाईवे दोबारा खोल दिया गया

उड़ान दौरान अचानक तकनीकी खराबी का शिकार

इंटरनेशनल डेस्क

अमेरिका के फ्लोरिडा में एक हैरान करने वाला हादसा सामने आया, जब इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक छोटा विमान हाईवे पर चल रही कार से जा टकराया। यह घटना मेरिट आइलैंड के पास हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा के लिए हाईवे की एक लेन को पूरी तरह बंद कर दिया गया। कार चला रही 57 वर्षीय महिला को हल्की चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कई घंटों तक रास्ता बंद रहने के बाद अगली सुबह लगभग 9 बजे हाईवे को दोबारा खोल दिया गया।

हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई

बीचक्राफ्ट-55 मॉडल का यह छोटा प्लेन उड़ान के दौरान अचानक तकनीकी खराबी का शिकार हो गया। दोनों इंजनों की पावर खत्म होने लगी, जिसके बाद 27 साल के पायलट ने मजबूर होकर हाईवे पर ही विमान उतारने का निर्णय लिया। लेकिन हाईवे पर ट्रैफिक होने की वजह से प्लेन लैंडिंग के दौरान एक 2023 मॉडल टोयोटा कैमरी से टकरा गया। टक्कर के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। वहीं पायलट और उसके साथ मौजूद दोस्त सुरक्षित बच गए।

Related to this topic: