An earthquake struck the Kutch district of Gujarat

गुजरात के कच्छ जिले में सुबह–सुबह भूकंप से कांपी धरती

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 26 2025 12:19:39 PM

गुजरात के कच्छ जिले में सुबह–सुबह भूकंप से कांपी धरती, 10 KM गहराई पर था केंद्र, 4.4 मापी गई तीव्रता

गुजरात के कच्छ जिले में सुबह–सुबह भूकंप से कांपी धरती

NCS के अनुसार झटके सुबह करीब 4:30 बजे महसूस किए गए

जानमाल के नुकसान या संपत्ति के क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं

प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए

कच्छ भूकंपीय दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील जोन-5 में आता है

गुजरात

गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार सुबह सुबह भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.4 मापी गई। झटके सुबह करीब 4:30 बजे महसूस किए गए। हालांकि, शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान या संपत्ति के क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं है। जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

घबराकर घरों से बाहर निकल आए लोग 

NCS ने बताया कि भूकंप का केंद्र कच्छ जिले में 23.65 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.23 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था, जिसकी गहराई जमीन से लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। झटकों के कारण इलाके में कंपन महसूस हुआ और कई लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए।

अति संवेदनशील जोन-5 में आता है कच्छ

गौरतलब है कि कच्छ जिला भूकंपीय दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील जोन-5 में आता है। भूवैज्ञानिकों के मुताबिक, क्षेत्र के नीचे सक्रिय फॉल्ट लाइनों के कारण यहां समय-समय पर हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं।

Related to this topic: