Big news for pilgrims going to Vaishno Devi

वैष्णो देवी जा रहे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, लैंडस्लाइड के बाद यात्रा सातवें दिन भी स्थगित

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 02 2025 06:17:46 PM

वैष्णो देवी जा रहे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, लैंडस्लाइड के बाद यात्रा सातवें दिन भी स्थगित

वैष्णो देवी जा रहे यात्रियों के लिए बड़ी खबर लैंडस्लाइड के बाद यात्रा सातवें दिन भी स्थगित

वैष्णो देवी जा रहे यात्रियों के लिए बड़ी खबर, लैंडस्लाइड के बाद यात्रा सातवें दिन भी स्थगित

इस घटना के बाद करीब 500 श्रद्धालु कटरा के होटलों में ठहरे हैं

लोगों का सारा खर्च होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन उठा रहा

2020 में लॉकडाउन में वैष्णो देवी यात्रा 6 महीने तक बंद रही थी

दरबार में रोजाना 30 से 40 हजार लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं

2025 में अबतक 52 लाख 48 हजार 862 यात्री लगा चुके हाजिरी

नेशनल डेस्‍क : 

अर्धकुंवारी में 26 अगस्त को हुए भूस्खलन के बाद माता वैष्णो देवी यात्रा सातवें दिन भी स्थगित कर दी गई है। प्रशासन ने नीचे के होटलों और धर्मशालाओं को खाली करने का आदेश दिया है। ऐसा बारिश में फिर लैंड स्लाइड होने के स्थिति को देखते हुए किया गया है। इस घटना के बाद करीब 500 श्रद्धालु कटरा के होटलों में ठहरे हैं, जिनका खर्च होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन उठा रहा है। वहीं 200 श्रद्धालु धर्मशालाओं में ठहरे हुए हैं।

सामान्य तौर पर यह पहला मामला

यह सामान्य तौर पर पहला मामला है जब वैष्णो देवी की यात्रा लगातार सातवें दिन भी रद्द है। इससे पहले 2020 में कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में वैष्णो देवी यात्रा 6 महीने तक बंद रही थी। 2021 की दूसरी लहर में यात्रा तो बंद नहीं हुई थी, मगर लोग बहुत ही कम जा रहे थे। 

52 लाख 48 हजार 862 यात्री आए

टूरिस्ट सीजन और नवरात्रों में यह संख्या 45 हजार के पार पहुंच जाती है। साल 2024 में लगभग 94.8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे। वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट के मुताबिक 2025 में अबतक 52 लाख 48 हजार 862 यात्री माता के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं।

हादसे में अबतक 41 लोगों की मौत 

बता दें कि 26 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे अर्धकुंवारी इंद्रप्रस्थ भोजनालय के पास भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था। हादसे में अब तक 41 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से अधिक घायल अस्पतालों में इलाजरत हैं। बता दें कि वैष्णो देवी में रोजाना 30 से 40 हजार लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Related to this topic: