Big update on CM Bhagwant Mann's health

सीएम भगवंत मान की सेहत को लेकर बड़ी अपडेट

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 10 2025 02:37:20 PM

सीएम भगवंत मान की सेहत को लेकर बड़ी अपडेट, अस्पताल में मिले गवर्नर कटारिया

सीएम भगवंत मान की सेहत को लेकर बड़ी अपडेट

मुख्यमंत्री का हालचाल जानने पहुंचे पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

अस्पताल में डीजीपी गौरव यादव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

डॉक्टरों की मानें तो मुख्यमंत्री अब स्वस्थ हो रहे हैं और आराम की सलाह दी 

पंजाब डेस्‍क : 

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले छह दिनों से मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों के अनुसार उनकी सेहत अब धीरे-धीरे बेहतर हो रही है और सभी रिपोर्ट्स सामान्य आई हैं। वही इसी बीच मुख्यमंत्री का हालचाल जानने के लिए पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया अस्पताल पहुंचे। इस दौरान डीजीपी गौरव यादव सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। 

1600 करोड़ रुपए का राहत पैकेज देने का ऐलान

राज्यपाल ने बताया कि बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया। दौरा करने के बाद वह गुरदासपुर पहुंचे जहां उन्होंने किसानों के साथ मुलाकात की। किसानों के बाद पीएम ने मंत्रियों और अधिकारियों से मीटिंग और पंजाब को 1600 करोड़ रुपए का राहत पैकेज देने का ऐलान किया।

भगवंत मान की सेहत पर चिंतित थे प्रधानमंत्री 

कटारिया ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेहत को लेकर चिंतित थे। उन्होंने कई बार उनका हालचाल पूछा और कहा कि हेलिकॉप्टर से उतरते ही मुख्यमंत्री की तबीयत की जानकारी दी जाए। डॉक्टरों की मानें तो मुख्यमंत्री अब स्वस्थ हो रहे हैं और उन्हें कुछ दिन आराम करने की सलाह दी गई है।

Related to this topic: