Big update regarding the weather of Punjab

पंजाब के मौसम को लेकर सामने आई बड़ी UPDATE

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 12 2025 05:33:18 PM

पंजाब के मौसम को लेकर सामने आई बड़ी UPDATE, आज से लगातार 4 दिन तक भारी बारिश की संभावना

पंजाब के मौसम को लेकर सामने आई बड़ी update

एक बार फिर से साफ हो गया है मौसम, अभी कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया 

बांधों पर नदियों का जलस्तर थोड़ा कम हुआ है और बाढ़ नियंत्रण कार्य तेज़

वही मौसम साफ होने के कारण राज्य में जनजीवन भी सामान्य होने लगा है

पंजाब डेस्‍क : 

पंजाब में बारिश के बाद मौसम एक बार फिर से साफ हो गया है। बारिश को लेकर अभी कोई अलर्ट भी नहीं जारी किया गया है। हालांकि मौसम विभाग ने हिमाचल के साथ लगते पंजाब के कुछ जिलों में लगातार 4 दिन बारिश होने की संभावना जताई है।

बाढ़ नियंत्रण कार्य हुआ तेज़ 

मौसम विभाग अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। वही मौसम साफ होने के कारण, बांधों पर नदियों का जलस्तर थोड़ा कम हुआ है और बाढ़ नियंत्रण कार्य तेज़ हो गया है। राज्य में जनजीवन सामान्य होने लगा है।

16 के बाद बदलेगा मौसम 

वही दूसरी तरफ हरियाणा में 16 सितंबर के बाद फिर से मौसम में बदलाव आएगा। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है।  

कुछ जगहों पर हल्की बारिश 

आज किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। जबकि पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र और करनाल में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।

Related to this topic: