Central Government Makes Major Changes

केंद्र सरकार ने BBMB के नियमों में किया बड़ा बदलाव

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: April 14 2026 12:04:32 PM

केंद्र सरकार ने BBMB के नियमों में किया बड़ा बदलाव, पंजाब-हरियाणा पर पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने bbmb के नियमों में किया बड़ा बदलाव

केंद्र सरकार ने इसके लिए BBMB नियम 1974 में संशोधन किया है

बाकी राज्यों के भी अधिकारी अहम पदों के लिए आवेदन दे सकेंगे

उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग डिग्री व 20 साल अनुभव जरूरी

ये बदलाव उच्च अनुभवी पेशेवरों के चयन तय करने के लिए किए हैं

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) की भर्ती के नियमों बड़ा बदलाव किया है। अब सिर्फ पंजाब और हरियाणा के ही नहीं बल्कि देश के बाकी राज्यों के भी अधिकारी अहम पदों के लिए आवेदन दे सकेंगे। केंद्र सरकार ने इसके लिए BBMB नियम 1974 में संशोधन किया है।

दूसरे राज्य अधिकारी भी कर सकेंगे आवेदन

संशोधन के बाद भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के पदों पर पंजाब-हरियाणा के अलावा बाहर के राज्यों के अधिकारियों को भी नियुक्त किया जा सकता है। इन पदों को अब देश भर के उन उम्मीदवारों के लिए खोल दिया गया है जो नई तकनीकी और अनुभव संबंधी शर्तों को पूरा करते हैं।

डिग्री और 20 साल का अनुभव होना जरूरी

उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री और 20 साल का अनुभव जरूरी है, जिसमें से कम से कम एक साल मुख्य चीफ इंजीनियर के पद पर होना जरूरी है। इसमें केंद्र सरकार का तर्क है कि ये बदलाव उच्च अनुभवी पेशेवरों के चयन को सुनिश्चित करने के लिए किए हैं।

Related to this topic: