CRPF jawan murdered

CRPF जवान की हत्या, घर के बाहर बुलाकर मारी गोली, एक महीने पहले आया था छुट्टी पर

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: July 28 2025 03:46:28 PM

CRPF जवान की हत्या, घर के बाहर बुलाकर मारी गोली, एक महीने पहले आया था छुट्टी पर

crpf जवान की हत्या घर के बाहर बुलाकर मारी गोली एक महीने पहले आया था छुट्टी पर

CRPF जवान की हत्या, घर के बाहर बुलाकर मारी गोली, एक महीने पहले आया था छुट्टी पर

जवान हरिद्वार कांवड़ लेने गया था, जहां गांव के कुछ युवकों से हो गया था झगड़ा 

जवान दो बच्चों का पिता था, जिनमें से एक का जन्म अभी तीन दिन पहले हुआ था

पुलिस मामले की जांच कर रही व झगड़े का कारण जानने की कोशिश कर रही है

सैनिक का परिवार गांव में रहता है, CRPF जवान कृष्ण का एक बड़ा भाई भी है

सोनीपत : 

हरियाणा के सोनीपत ज़िले में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जाच में पता चला है कि जवान हाल ही में हरिद्वार कांवड़ लेने गया था। इस दौरान उसका गांव के कुछ युवकों से झगड़ा हो गया, जिसके कारण उसकी हत्या की गई। मृतक की पहचान खेड़ी दमकन गांव निवासी कृष्ण के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

घर के बाहर बुलाकर मारी गोली 

आरोप है कि उन्हीं लोगों ने जवान को घर के बाहर बुलाकर गोली मार दी। यह भी पता चला है कि जवान दो बच्चों का पिता था, जिनमें से एक का जन्म अभी तीन दिन पहले ही हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और झगड़े का कारण जानने की कोशिश कर रही है। 

एक महीने पहले आया छुट्टी पर

कृष्ण करीब एक महीने पहले ही छुट्टी पर घर आया था। फ़िलहाल, पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शव का पोस्टमॉर्टम आज खानपुर मेडिकल कॉलेज में होगा। कृष्ण करीब 9 साल पहले CRPF में भर्ती हुआ था। उसकी शादी सात साल पहले हुई थी। 

सैनिक का परिवार गांव में रहता

शादी के बाद उसके दो बच्चे हैं। एक बच्चा करीब 6 साल का है, जबकि दूसरे बेटे का जन्म अभी तीन दिन पहले ही हुआ है। कृष्ण अपनी पत्नी की डिलीवरी और अन्य कामों के लिए एक महीने की छुट्टी पर आया था। सैनिक का परिवार गांव में रहता है। कृष्ण का एक बड़ा भाई भी है।

Related to this topic: