Danger in Punjab

हिमाचल में लगातार हो रही बारिश से पंजाब में खतरा, भाखड़ा डैम के खोले जा सकते गेट, 6 जिलों पर पड़ेगा असर

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: August 04 2025 04:32:01 PM

हिमाचल में लगातार हो रही बारिश से पंजाब में खतरा, भाखड़ा डैम के खोले जा सकते गेट, 6 जिलों पर पड़ेगा असर

हिमाचल में लगातार हो रही बारिश से पंजाब में खतरा भाखड़ा डैम के खोले जा सकते गेट 6 जिलों पर पड़ेगा असर

हिमाचल में लगातार हो रही बारिश से पंजाब में खतरा, भाखड़ा डैम के खोले जा सकते गेट, 6 जिलों पर पड़ेगा असर

मौसम पूरी तरह सामान्य बना हुआ है और किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है

मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता, कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना

होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट, रोपड़, नवांशहर और फिरोजपुर पर पड़ सकता है असर

पंजाब डेस्‍क : 

पंजाब में आज सुबह से ही कई जिलों में हल्की बारिश हो रही है। वही कई जिलों में बादल भी छाए हुए हैं। हालांकि बारिश को लेकर मौसम विभाग की तरफ से कोई भी अलर्ट नहीं जारी किया गया था। आज मौसम पूरी तरह सामान्य बना हुआ है और किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। 

बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार आज यानि 4 अगस्त को होशियारपुर और गुरदासपुर में अधिक बारिश की संभावना है, जबकि भठिंडा, मानसा और फाजिल्का जैसे क्षेत्र शुष्क रहेंगे। इसके साथ ही 5 अगस्त को  पठानकोट, होशियारपुर व रूपनगर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि जालंधर, कपूरथला, पटियाला, लुधियाना, संगरूर, नवांशहर आदि में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है। 

पंजाब के 6 जिलों पर सीधा असर

वही हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के कारण भाखड़ा डैम के फ्लड गेट खोले जा सकते हैं। यदि फ्लड गेट खोले जाते हैं तो इसका सीधा असर पंजाब के 6 जिलों- होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट, रोपड़, नवांशहर और फिरोजपुर पर पड़ सकता है। जिसके कारण पहले ही प्रशासन ने इन इलाकों के लोगों को अत्यधिक सतर्कता बरतने को कहा है। इसके साथ ही 6-8 अगस्त को  बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया।

Related to this topic: