Delete these 5 apps from your phone right now

फोन से अभी डिलीट कर दें ये 5 App

Written by:

Last Updated:

फोन से अभी डिलीट कर दें ये 5 App, मोदी सरकार ने रातों-रात लगा दिया परमानेंट बैन

फोन से अभी डिलीट कर दें ये 5 app

डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती अश्लील सामग्री को रोकना जरूरी

सरकार का मानना-समाज पर नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है

MoodXVIP, Koyal PlayPro, Digi Movieplex, Feel, Jugnu 

रचनात्मकता के नाम पर आपत्तिजनक व अश्लील सामग्री प्रसारित

डिजिटल स्पेस में परोसी जा रही अश्लीलता बर्दाश्त से बाहर होगी

नई दिल्ली

केंद्र सरकार ने अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है। मंगलवार को एक बड़े फैसले के तहत पांच प्रमुख ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स (OTT) को तत्काल प्रभाव से ब्लॉक करने का आदेश जारी किया गया। सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ती अश्लील सामग्री को रोकना जरूरी हो गया है, क्योंकि इसका समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

फोन से अभी डिलीट कर दें ये 5 App

इन प्लेटफॉर्म्स की लिस्ट में MoodXVIP, Koyal PlayPro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu जैसे एप शामिल हैं। इन पर आरोप है कि ये प्लेटफॉर्म्स रचनात्मकता के नाम पर आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री प्रसारित कर रहे थे। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि इन ऐप्स की पहुंच तुरंत रोकी जाए और आगे भी ऐसी सामग्री पर नजर रखी जाए।

परोसी जा रही अश्लीलता बर्दाश्त नहीं 

सरकार का स्पष्ट रुख है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ जिम्मेदारी भी जरूरी है। डिजिटल स्पेस में नियमों का पालन करना सभी प्लेटफॉर्म्स के लिए अनिवार्य है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में भी यदि कोई प्लेटफॉर्म नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डिजिटल स्पेस में रचनात्मकता के नाम पर परोसी जा रही अश्लीलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related to this topic: