Delhi Assembly reprimanded Punjab DGP

दिल्ली विधानसभा ने पंजाब DGP और जालंधर पुलिस कमिश्नर को लगाई फटकार

Written by:

Last Updated:

दिल्ली विधानसभा ने पंजाब DGP और जालंधर पुलिस कमिश्नर को लगाई फटकार, जानें क्या है पूरा मामला

दिल्ली विधानसभा ने पंजाब dgp और जालंधर पुलिस कमिश्नर को लगाई फटकार

विधानसभा ने 20 फरवरी तक जवाब देने का अल्टीमेटम दिया है

अगर जवाब नहीं मिलता तो अवमानना की कार्यवाही की जाएगी

आतिशी पर सिख गुरुओं पर विवादित बयान देने का आरोप लगा

फोरेंसिक लैब से वीडियो की जांच, छेड़छाड़ की बात आई सामने

FIR में भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा और कपिल मिश्रा का नाम

नई दिल्ली

दिल्ली विधानसभा ने आतिशी के मामले में एडिशनल सेक्रेटरी होम मिनिस्ट्री पंजाब, डीजीपी पंजाब और जालंधर पुलिस कमिश्नर को फटकार लगाई है। विधानसभा ने इन सबसे पूछा है कि उन्होंने 12 फरवरी तक जवाब क्यों नहीं दिया है। इसके साथ ही उन्हें 20 फरवरी तक जवाब देने का अल्टीमेटम दिया है। अगर जवाब नहीं मिलता तो अवमानना की कार्यवाही की जाएगी।

आतिशी पर विवादित बयान देने के आरोप

दरअसल पूर्व सीएम आतिशी पर दिल्ली विधानसभा में कार्यवाही के दौरान सिख गुरुओं पर विवादित बयान देने का आरोप है। इसी मामले को लेकर जालंधर के आप नेता इकबाल सिंह की शिकायत पर जालंधर पुलिस ने कांग्रेस विधायक परगट सिंह और सुखपाल खैहरा पर केस दर्ज कर लिया। 

जांच में पता चला वीडियो से की छेड़छाड़

दोनों नेताओं पर वीडियो शेयर करने का आरोप थे। वहीं जालंधर पुलिस ने इस मामले में मोहाली फोरेंसिक लैब से वीडियो की जांच करवाई थी। इसमें कहा गया है कि वीडियो से छेड़छाड़ की गई है जिसके चलते भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा और दिल्ली के भाजपा नेता कपिल मिश्रा के नाम भी FIR में दर्ज किए गए हैं।

Related to this topic: