यह विरोध प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दो घंटे के लिए किया जाएगा
अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा में आवाजाही प्रभावित
अगर मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन तेज और व्यापक हो सकता है
पंजाब डेस्क
पंजाब में किसानों ने 5 दिसंबर को रेलवे ट्रैक जाम करने का बड़ा ऐलान किया है। यह विरोध प्रदर्शन दोपहर 1 से 3 बजे तक दो घंटे के लिए किया जाएगा. इस दौरान सड़क जाम नहीं होगा. किसानों के विरोध प्रदर्शन से अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और बठिंडा समेत कई जिलों में रेल यातायात प्रभावित होगा। किसान मजदूर मोर्चा के प्रमुख सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन तेज और व्यापक हो सकता है.
26 जगहों पर ट्रेनें रोकी जाएंगी
केएमएम के संयोजक सरवन पंधेर ने इसकी पुष्टि की और कहा कि 26 जगहों पर ट्रेनें रोकी जाएंगी. पंधेर ने कहा कि केंद्र और पंजाब सरकार ने एमएसपी की गारंटी वाले कानून समेत किसानों की कई मांगों पर कोई फैसला नहीं लिया है। इस कदम का मकसद किसानों और मजदूरों की आवाज सरकार तक पहुंचाना है।