FIR filed against former Punjab DGP

पंजाब के पूर्व डीजीपी और पूर्व कैबिनेट मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 21 2025 12:26:43 PM

पंजाब के पूर्व डीजीपी और पूर्व कैबिनेट मंत्री के खिलाफ FIR दर्ज, बेटे की मौत के मामले में साजिश रचने का आरोप

पंजाब के पूर्व डीजीपी और पूर्व कैबिनेट मंत्री के खिलाफ fir दर्ज

पड़ोसी शमशुद्दीन ने पंचकूला पुलिस कमिश्नर को शिकायत की थी

बेटे अकील अख्तर का 16 अक्टूबर को पंचकूला में मौत हो गई थी

परिवार ने बताया कि दवाईयों के ओवरडोज के कारण मौत हुई थी

वीडियो में कह रहे थे कि परिवार के लोग मारने की साजिशें कर रहे 

पंचकूला 

पंजाब के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के खिलाफ पंचकूला में केस दर्ज किया गया है। यह केस उन पर बेटे अकील अख्तर के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र और हत्या की साजिश रचने के मामले में दर्ज किया है। इसके साथ उनकी पत्नी व पूर्व कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना, बेटी और पुत्रवधू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

पड़ोसी ने दर्ज करवाई शिकायत

इस मामले में पड़ोसी शमशुद्दीन ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि अकील की पत्नी और पिता के बीच अवैध संबंध थे, जिसमें रजिया सुल्ताना भी शामिल थीं। इसी को लेकर शमशुद्दीन ने पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को शिकायत की थी। जिसके बाद पंचकूला ने केस दर्ज कर लिया।

16 अक्टूबर को हुआ था निधन

गौर हो कि पूर्व डीजीपी के बेटे अकील अख्तर का 16 अक्टूबर को पंचकूला में मौत हो गई थी। परिवार ने बताया कि अकील की मौत दवाईयों के ओवरडोज के कारण मौत हुई थी। जिसके बाद अकील की एक 27 अगस्त की एक वीडियो सामने आई थी, जिसमें वह कह रहा था कि परिवार के लोग उसे मारने की साजिशें कर रहे हैं।

Related to this topic: