Four youths died due to drug abuse

पंजाब के फिरोजपुर में नशे के कारण 4 युवकों की मौत

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: October 01 2025 05:38:41 PM

पंजाब के फिरोजपुर में नशे के कारण 4 युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम, इलाके में दहशत

पंजाब के फिरोजपुर में नशे के कारण 4 युवकों की मौत

"नशे के खिलाफ युद्ध" मुहिम पर की गई कार्रवाई पर जवाब मांग रहे ग्रामीण

गांव में नशे का खतरा तेज़ी से फैल रहा, कई युवा नशे के दलदल में फंस चुके

लगातार दो दिनों में चार युवकों की मौत ने इलाके को झकझोर कर रख दिया

पंजाब डेस्क

पंजाब के फिरोजपुर में नशे के कारण तीन युवकों की मौत हो गई। इस कारण इलाके में दहशत फैल गई है। वहीं कल और आज सुबह 4 मौतों से घरों में कोहराम मच गया है और ग्रामीण राज्य सरकार व जिला प्रशासन से "नशे के खिलाफ युद्ध" के खिलाफ की गई कार्रवाई पर जवाब मांग रहे हैं।

इलाके को झकझोर कर रख दिया 

जानकारी के अनुसार, गांव में नशे का खतरा तेज़ी से फैल रहा है और कई युवा नशे के दलदल में फंस चुके हैं। इस दलदल में फंसे युवाओं में से तीन की आज सुबह और एक युवक की कल मौत हुई। लगातार दो दिनों में चार युवकों की मौत ने इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Related to this topic: