Gangster Lawrence Bishnoi's lawyer

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर चली गोलियां

Written by:

Last Updated:

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर चली गोलियां, बाल-बाल बची जान

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर चली गोलियां

गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत का माहौल

आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे

घटनास्थल से गोलियों के खोखे भी बरामद किए गए हैं

कार को निशाना बनाकर कुल चार राउंड फायरिंग की

गोलियां चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए

नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में अज्ञात हमलावरों ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर जानलेवा हमला किया। हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए पर गोलियों की आवाज से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से गोलियों के खोखे भी बरामद किए गए हैं। 

हमलावरों ने 4 राउंड चलाई गोलियां

लॉरेंस बिश्नोई के वकील दीपक खत्री अपनी कार से जा रहे थे तभी कश्मीरी गेट के पास घात लगाए हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने कार को निशाना बनाकर कुल चार राउंड फायरिंग की। गोलियां चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हमलावरों का मकसद सिर्फ डराना था या वे जान लेने की नीयत से आए थे।

Related to this topic: