Hundreds of delivery boys are preparing

New Year’s Eve पर सैकड़ों डिलीवरी बॉय हड़ताल पर जाने की तैयारी में

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 31 2025 02:04:13 PM

New Year’s Eve पर सैकड़ों डिलीवरी बॉय हड़ताल पर जाने की तैयारी में, खाना मंगाने की सेवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

new year’s eve पर सैकड़ों डिलीवरी बॉय हड़ताल पर जाने की तैयारी में

Swiggy, Zomato के साथ-साथ Amazon और Flipkart जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां

न्यू ईयर ईव पर होती है सबसे ज्यादा ऑनलाइन फूड और जरूरी सामान की डिलीवरी

जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी : यूनियन

न कमाई में सुधार हुआ है, न नौकरी की सुरक्षा है और न ही सुरक्षित कामकाजी माहौल

आईडी ब्लॉक करना, पुलिस कार्रवाई की धमकी या एल्गोरिदम के जरिए सज़ा देना आम

नई दिल्ली : 

नए साल के जश्न से पहले ऑनलाइन फूड और ई-कॉमर्स सेवाओं पर असर पड़ सकता है। अगर आप न्यू ईयर पर बाहर से खाना या ऑनलाइन सामान मंगाने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए अहम है। देशभर में सैकड़ों डिलीवरी बॉय हड़ताल पर जाने की तैयारी में हैं। इसका सीधा असर Swiggy, Zomato के साथ-साथ Amazon और Flipkart जैसी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों की डिलीवरी सेवाओं पर पड़ सकता है।

साल का सबसे व्यस्त दिन भी 

दरअसल, न्यू ईयर ईव ऐसा दिन होता है जब सबसे ज्यादा ऑनलाइन फूड और जरूरी सामान की डिलीवरी होती है। यह डिलीवरी पार्टनर्स के लिए साल का सबसे व्यस्त दिन भी माना जाता है। डिलीवरी यूनियनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी।

न सुरक्षित कामकाजी माहौल

यूनियनों का आरोप है कि फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले डिलीवरी पार्टनर्स की न कमाई में सुधार हुआ है, न नौकरी की सुरक्षा है और न ही सुरक्षित कामकाजी माहौल। बढ़ते ऑर्डर और घटती आमदनी का पूरा दबाव गिग वर्कर्स पर डाला जा रहा है।

शिकायत करने पर धमकी

यूनियन नेताओं का यह भी दावा है कि शिकायत करने पर डिलीवरी बॉय को धमकियां दी जाती हैं। आईडी ब्लॉक करना, पुलिस कार्रवाई की धमकी देना या एल्गोरिदम के जरिए सज़ा देना आम बात हो गई है। उनका कहना है कि गिग इकॉनमी मजदूरों की थकान और दबाई गई आवाज़ों के सहारे नहीं चल सकती।

Related to this topic: