Medical Store Owners' Strike

पंजाब और चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर वालों की हड़ताल

Last Updated: May 20 2026 04:03:12 PM

पंजाब और चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर वालों की हड़ताल, जालंधर में असर नहीं

पंजाब और चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर वालों की हड़ताल

पंजाब सरकार व स्वास्थ्य विभाग से सख्त नियम लागू करने की मांग 

अगर मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन और तेज हो सकता है

मरीजों और उनके परिजनों को हो रही दवाई की कमी और परेशानी

बिना डॉक्टर की पर्ची और उचित जांच के दवाइयां घर तक पहुंचा रहे 

जालंधर/चंडीगढ़

पंजाब-चंडीगढ़ में केमिस्ट एसोसिएशन की तरफ से 24 घंटे की हड़ताल की गई है। जिस कारण आज लोगों को दवाईयां लेने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि जालंधर में इस हड़ताल का असर देखने को नहीं मिल रहा है और आम दिनों की तरह ही मेडिकल स्टोर खुले हुए हैं। पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से ऑनलाइन दवा कंपनियों के लिए सख्त नियम लागू करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जा सकता है।

नियमों का उल्लंघन कर रही दवा कंपनियां 

पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन का कहना है कि ऑनलाइन दवा कंपनियां नियमों का उल्लंघन कर रही हैं और स्थानीय मेडिकल स्टोर संचालकों के व्यापार को नुकसान पहुंचा रही हैं। पंजाब में करीब 24000 लाइसेंसधारी मेडिकल स्टोर हैं, जबकि चंडीगढ़ में 1000 से अधिक हैं। हड़ताल के कारण मरीजों और उनके परिजनों को दवाइयों की कमी और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

बिना पर्ची के ही दवाईयां दे रही हैं कंपनियां

केमिस्ट एसोसिएशन का आरोप है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बिना डॉक्टर की पर्ची और उचित जांच के दवाइयां घर तक पहुंचा रहे हैं। उनका कहना है कि कई मामलों में पर्ची की सत्यता की जांच नहीं की जाती, जिससे युवाओं में नशीली दवाओं के दुरुपयोग का खतरा बढ़ रहा है। एसोसिएशन ने यह भी कहा कि रिटेल मेडिकल स्टोरों पर सख्त नियम लागू हैं, जबकि ऑनलाइन दवा कंपनियों पर निगरानी कम है।

Related to this topic: