In Gurugram, Haryana,

हरियाणा के गुरुग्राम में बेकाबू थार डिवाइडर से टकराकर पलटी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 27 2025 02:41:05 PM

हरियाणा के गुरुग्राम में बेकाबू थार डिवाइडर से टकराकर पलटी, 5 लोगों की मौ'त, 1 गंभीर घायल

हरियाणा के गुरुग्राम में बेकाबू थार डिवाइडर से टकराकर पलटी

कार झाड़सा चौक पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है

हादसा सुबह 4:15 बजे नेशनल हाईवे-48 के पास हुआ

हादसे के मृतकों में दो युवक और तीन युवतियां शामिल

थार तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया

हरियाणा डेस्क

हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ। जहा दिल्ली की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थार कार झाड़सा चौक पर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे पुलिस ने तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  

थार में कुल छह लोग सवार थे

हादसा सुबह 4:15 बजे नेशनल हाईवे-48 के एग्जिट नंबर 9 के पास हुआ। यूपी नंबर (UP 81 CS 2319) की इस थार में कुल छह लोग सवार थे, जिसमे से तीन युवक और तीन युवतियां। मृतकों में दो युवक और तीन युवतियां शामिल हैं। इनमें से एक युवती की पहचान प्रतिष्ठा मिश्रा के रूप में हुई है, जो रायबरेली के एक जज की बेटी थीं। लोगों के अनुसार, थार तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर ने अचानक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया।

Related to this topic: