In Punjab, AAP MLA's husband got into a fight

पंजाब में आप विधायक के पति का ट्रैफिक पुलिस से पड़ा पंगा

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: September 10 2025 02:16:36 PM

पंजाब में आप विधायक के पति का ट्रैफिक पुलिस से पड़ा पंगा, धमकाते और रौब झाड़ते की बदसलूकी

पंजाब में आप विधायक के पति का ट्रैफिक पुलिस से पड़ा पंगा

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों से बहस करते और ड्यूटी में बाधा डालते नजर आए

इस घटना के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने आप सरकार पर साधा निशाना 

आम जनता के बीच भी इस तरह के व्यवहार को लेकर नाराजगी देखी जा रही है

क्या कार्रवाई करेंगे पुलिस प्रशासन और सरकार, कानून व्यवस्था पर भी सवाल 

पंजाब डेस्‍क : 

अमृतसर ईस्ट से आम आदमी पार्टी की विधायक जीवनजोत कौर के पति का पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, वह ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों से बहस करते और ड्यूटी में बाधा डालते हुए नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वह खुद को विधायक का पति बताते हुए पुलिसकर्मियों को धमकाते और रौब झाड़ते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि पुलिस को ड्यूटी न करने देने की कोशिश की और दबाव बनाने का प्रयास किया। 

आप सरकार पर निशाना 

इस घटना के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने आप सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। वहीं, आम जनता के बीच भी इस तरह के व्यवहार को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन और सरकार इस मामले पर क्या कार्रवाई करती है क्योंकि मामला सत्ताधारी दल के विधायक से जुड़ा हुआ है और कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

Related to this topic: