Major accident in Himachal

हिमाचल में बड़ा हादसा, पब्बर नदी में गिरी कार, 3 युवकों की मौ'त, एक युवक की जान बाल-बाल बची

Written by:

Last Updated:

हिमाचल में बड़ा हादसा, पब्बर नदी में गिरी कार, 3 युवकों की मौ'त, एक युवक की जान बाल-बाल बची

हिमाचल में बड़ा हादसा पब्बर नदी में गिरी कार 3 युवकों की मौत एक युवक की जान बाल-बाल बची

हिमाचल में बड़ा हादसा, पब्बर नदी में गिरी कार, 3 युवकों की मौ'त, एक युवक की जान बाल-बाल बची

20 से 24 साल के तीन युवकों की मौके पर गई जान, जबकि एक युवक को हल्की चोटें लगी है

चारों युवक लैला मेले से शिमला के रोहड़ू की तरफ आ रहे थे, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया

पुलिस के अनुसार यह हादसा देर रात 12 बजे हुआ, हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया

शिमला : 

हिमाचल में बीती रात एक कार पब्बर नदी में जा गिरी। इस दौरान इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा शिमला जिले के रोहडू में हुआ। जिसमें 20 से 24 साल के तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक कार से बाहर गिर गया, जिसके कारण उसकी जान बच गई। उसे हल्की चोटें लगी है। 

लैला मेले से आ रहे थे वापस 

मृतक युवकों के शव बाहर निकाले गए। मृतक की पहचान विशाल ठाकुर, अभय खंडियानऔर हिमांशु के तौर पर हुई है। इस हादसे में हर्ष चौहान घायल हुआ। चारों युवक लैला मेले से रोहड़ू की तरफ आ रहे थे। लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया। 

कारण का पता नहीं चल पाया 

पुलिस के अनुसार यह हादसा देर रात 12 बजे हुआ, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। इसके बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Related to this topic: