Major bungee jumping accident in Brazil

ब्राजील में बंजी जंपिंग के दौरान बड़ा हादसा

Last Updated: June 15 2026 02:25:57 PM

ब्राजील में बंजी जंपिंग के दौरान बड़ा हादसा, 130 फीट नीचे गिरने से लड़की की गई जान

ब्राजील में बंजी जंपिंग के दौरान बड़ा हादसा

एक निजी कंपनी द्वारा आयोजित इस साहसिक खेल के दौरान हुई भारी लापरवाही

युवती के छलांग लगाते ही वहां लोग चिल्लाने लगे, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी

मारिया लगभग 130 फीट की गहराई में जा गिरी, मौके पर ही उसकी मौत हो गई

सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और लापरवाही के आरोप में छह लोग हिरासत में लिये

नई दिल्ली

ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के स्केलेटन ब्रिज पर बंजी जंपिंग के दौरान एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें 21 साल कीमारिया एडुआर्डा रोड्रिग्स डी फ्रेटास नाम की लड़की की जान चली गई। एक निजी कंपनी द्वारा आयोजित इस साहसिक खेल के दौरान हुई भारी लापरवाही के कारण युवती को अपनी जान गंवानी पड़ी।

लापरवाही का मंजर और दुखद मौत

हादसा उस समय हुआ जब आयोजन स्थल पर मौजूद कर्मचारियों ने मारिया को बिना सेफ्टी रोप (सुरक्षा रस्सी) बांधे ही पुल से छलांग लगाने का इशारा कर दिया। जैसे ही युवती ने छलांग लगाई, वहां मौजूद लोगों को तुरंत एहसास हो गया कि वह बिना किसी सुरक्षा कवच के गिर रही है।

लगभग 130 फीट की गहराई में गिरी

सोशल मीडिया पर वायरल हुए घटना के वीडियो में स्पष्ट देखा जा सकता है कि युवती के छलांग लगाते ही वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग चिल्लाने लगे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मारिया लगभग 130 फीट की गहराई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने 6 लोगों को लिया हिरासत में

स्थानीय पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और लापरवाही के आरोप में आयोजन से जुड़े छह लोगों को हिरासत में लिया है। यह एक जघन्य लापरवाही का मामला है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related to this topic: