Tragic accident in Suchi Pind, Jalandhar

जालंधर के सुच्ची पिंड में दर्दनाक हादसा

Last Updated: June 10 2026 05:38:55 PM

जालंधर के सुच्ची पिंड में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से खेतों में काम कर रहे किसान की मौ’त

जालंधर के सुच्ची पिंड में दर्दनाक हादसा

इस घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल 

ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और इसे संभाल नहीं पाए

चीख-पुकार सुन दौड़ते हुए लोग उनके पास आए

वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में गमगीन माहौल है

जालंधर

जालंधर के सुच्ची पिंड से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां खेतों में काम कर रहे किसान की ट्रैक्टर के पलटने के कारण मौत हो गई है। मृतक की पहचान गुलजार सिंह उर्फ पप्पू के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलटा

जानकारी के मुताबिक गुलजार सिंह खेतों में काम कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर अचानक बेकाबू हो गया और वह इसे संभाल नहीं पाए। जिसके बाद ट्रैक्टर पलट गया और वे इसके नीचे दब गए। ट्रैक्टर के नीचे दब गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आस-पास काम कर रहे लोग दौड़े-दौड़े उनके पास आए।

गांव ने की बचाने की कोशिश 

गांव वालों ने बिना किसी देरी के ट्रैक्टर के नीचे दबे गुलजार सिंह को बाहर निकालने की कोशिश की। पर काफी मेहनत मशक्कत करने के बाद उन्हें ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। पर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में गमगीन माहौल और परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Related to this topic: