Weather turns pleasant in Punjab; rain and strong

पंजाब में मौसम हुआ सुहावना, 26 जून तक बारिश और तेज हवाओं के आसार

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: June 23 2026 04:52:37 PM

पंजाब में मौसम हुआ सुहावना, 26 जून तक बारिश और तेज हवाओं के आसारसबसे अधिक तापमान बठिंडा में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज 

पंजाब में मौसम हुआ सुहावना 26 जून तक बारिश और तेज हवाओं के आसार

पंजाब में मौसम हुआ सुहावना, 26 जून तक बारिश और तेज हवाओं के आसार

सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज 

पंजाब और चंडीगढ़ में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज

26 तक मौसम बदलता रहेगा, बड़े बदलाव की संभावना नहीं

जून में अब तक पंजाब में सामान्य से 28% कम बारिश हुई

चंडीगढ़ 

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। तेज हवाएं चलने और बादल छाए रहने से तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। राज्य का अधिकतम तापमान अब सामान्य से 2.3 डिग्री कम हो गया है। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 26 जून तक राज्य में मौसम बदलता रहेगा और तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार 26 जून तक पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, श्री मुक्तसर साहिब, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में बारिश की संभावना जताई गई है।

जून में राज्य में सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश हुई

मौसम विभाग के अनुसार जून महीने में अब तक पंजाब में सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश हुई है। हालांकि नवांशहर, लुधियाना और तरनतारन जैसे कुछ जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 26 जून तक राज्य में मौसम बदलता रहेगा और तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Related to this topic: