Mini bus overturned in Udhampur

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में मिनी बस पलटी, स्कूल स्टूडेंट्स समेत 13 लोग घायल, ड्राइवर की हालत गंभीर

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 05 2025 07:35:58 PM

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में मिनी बस पलटी, स्कूल स्टूडेंट्स समेत 13 लोग घायल, ड्राइवर की हालत गंभीर

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में मिनी बस पलटी स्कूल स्टूडेंट्स समेत 13 लोग घायल ड्राइवर की हालत गंभीर 

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में मिनी बस पलटी, स्कूल स्टूडेंट्स समेत 13 लोग घायल, ड्राइवर की हालत गंभीर 

हादसा उधमपुर के करीमची इलाके में हुआ है, घायलों को जीएमसी उधमपुर ले जाया गया

अस्पताल में तुरंत भर्ती करवाया गया जहां उनका ईलाज चल रहा है, पुलिस में मामला दर्ज 

अचानक ओवरटेक की कोशिश में ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया, मौके पर अफरा-तफरी

ऊधमपुर : 

जम्मू-कश्मीर के ऊधमपुर में एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जहां एक मिनी बस पलट गई। हादसा उधमपुर के करीमची इलाके में हुआ है। इस हादसे में स्कूली स्टूडेंट्स समेत कुल 13 लोग घायल हो गए। घायलों में ड्राइवर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत इलाज के लिए जीएमसी उधमपुर ले जाया गया। जहां अस्पताल में तुरंत भर्ती करवाया गया। उनका ईलाज चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ओवरटेक करते समय हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि मिनी बस करीमची से उधमपुर की तरफ जा रही थी। तभी अचानक ओवरटेक करने की कोशिश में ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया और सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ड्राइवर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।

Related to this topic: