Espionage Network Busted in Punjab

पंजाब में जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश

Last Updated: May 22 2026 04:12:14 PM

पंजाब में जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश, सेना की गतिविधियां पाकिस्तान भेजने वाला गिरफ्तार

पंजाब में जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश

पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे-44 पर एक पुल के पास लगाया था कैमरा

भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी

बलजीत सिंह उर्फ बिट्टू, चक्क धारीवाल गांव का निवासी बताया जा रहा

दुबई में बैठे अज्ञात व्यक्ति से मिल रहे थे निर्देश, बदले में 40 हजार रुपए

पठानकोट 

पंजाब के पठानकोट में पुलिस ने एक कथित जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलजीत सिंह उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है, जो चक्क धारीवाल गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी ने पठानकोट-जम्मू नेशनल हाईवे-44 पर एक पुल के पास स्थित दुकान में CCTV कैमरा लगाकर भारतीय सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों पर नजर रखी हुई थी।

पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेज रहा था फुटेज

पुलिस अधिकारी दिलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि CCTV की फुटेज इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पाकिस्तान और विदेश में बैठे ऑपरेटिव्स तक पहुंचाई जा रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने जनवरी महीने में सुजानपुर के पास हाईवे किनारे एक दुकान पर इंटरनेट आधारित CCTV कैमरा लगाया था।

दुबई से निर्देश, आरोपी को मिले 40 हजार रुपए

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी को दुबई में बैठे एक अज्ञात व्यक्ति से निर्देश मिल रहे थे। इसके बदले उसे 40 हजार रुपए दिए गए थे।पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही हैं।

Related to this topic: