Now if you are bitten by a stray dog

अब अगर अवारा कुत्ते ने काटा तो मिलेंगे 5 लाख रुपए

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 20 2025 03:25:02 PM

अब अगर अवारा कुत्ते ने काटा तो मिलेंगे 5 लाख रुपए, कर्नाटक सरकार ने किया बड़ा ऐलान

अब अगर अवारा कुत्ते ने काटा तो मिलेंगे 5 लाख रुपए

 मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने घोषणा की

 किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो सरकार परिवार को मुआवजा देगी

कई बार काटने के मामलों में कुल 5,000 रु का मुआवजा दिया जाएगा

वहीं, बुजुर्गों और बच्चों को निशाना बनाने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं

नेशनल डेस्क

पूरे देश में लोग आवारा कुत्तों से बहुत परेशान हैं, इसी को लेकर कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने घोषणा की है कि अगर कुत्ते के काटने से किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो राज्य सरकार परिवार को मुआवजा देगी।

मृतक के परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा

18 तारीख को जारी एक आदेश में कर्नाटक सरकार ने कुत्तों के काटने से मरने वालों के परिवारों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। इसके साथ ही आदेश में यह भी कहा गया है कि पीड़ित को 3,500 रुपये और मेडिकल खर्च के लिए सुवर्णा आरोग्य सुरक्षा ट्रस्ट को 1,500 रुपये दिए जाएंगे। 

बुजुर्गों और बच्चों को निशाना बनाने की घटनाएं 

आवारा कुत्तों के कारण त्वचा पर घाव, गहरे काले घाव, या कई बार काटने के मामलों में कुल 5,000 रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। गौरतलब है कि कुत्तों द्वारा बुजुर्गों और बच्चों को निशाना बनाने की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।

Related to this topic: