पंजाब में पुलिस और बदमाशों के बीच चली गोलियां, एनकाउंटर में जख्मी हुआ आरोपी
आरोपी से एक पिस्तौल और बाइक भी बरामद की गई है
थाना सरहाली में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया
आरोपी से जुड़े मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है
आरोपी पर अलग-अलग थानों में पहले से चार मामले दर्ज
तरनतारन
तरनतारन के सरहाली में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। इसमें एक आरोपी जख्मी हो गया है। आरोपी की पहचान इंदर उर्फ अजय के रूप में हुई है, उसे ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। आरोपी से एक पिस्तौल और बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने थाना सरहाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से जुड़े अन्य मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
आरोपी पर दर्ज हैं पहले भी कई मामले
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने सरहाली कलां के पास नाकेबंदी की थी। इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर एक संदिग्ध को रोकने की कोशिश। जैसे ही उसे रोका तो उसने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की 2 गोलियां लगने से वह घायल हो गया। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में पहले से चार मामले दर्ज हैं और वह कईं बार फायरिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।