Case registered at Police Station Sadar Nawanshahr

15 अगस्त से पहले पंजाब में ग्रेनेड के साथ व्यक्ति अरेस्ट, जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस और BSF ने मिलकर पकड़ा

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 10 2026 01:06:23 PM

15 अगस्त से पहले पंजाब में ग्रेनेड के साथ व्यक्ति अरेस्ट, जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस और BSF ने मिलकर पकड़ापुलिस थाना सदर नवांशहर, एसबीएस नगर में केस दर्ज

15 अगस्त से पहले पंजाब में ग्रेनेड के साथ व्यक्ति अरेस्ट जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस और bsf ने मिलकर पकड़ा

15 अगस्त से पहले पंजाब में ग्रेनेड के साथ व्यक्ति अरेस्ट, जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस और BSF ने मिलकर पकड़ा

पुलिस थाना सदर नवांशहर, एसबीएस नगर में केस दर्ज 

आरोपी मोहाली से गिरफ्तार, 86-पी हेंड ग्रेनेड बरामद 

जालंधर के आदमपुर के पास डीएलबी से ग्रेनेड लिया था

आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी

जालंधर

पंजाब पुलिस ने 15 अगस्त से पहले बड़ी साजिस को नाकाम किया है। जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम ने BSF के साथ मिलकर एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान ग्रेनेड के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पुलिस थाना सदर नवांशहर, एसबीएस नगर में केस दर्ज कर लिया है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने खुद पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

आदमपुर से ग्रेनेड लिया था

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी को मोहाली से गिरफ्तार किया गया है और उसके पास से 86-पी हेंड ग्रेनेड बरामद किया। इसी के साथ हमले की कोशिश को नाकाम किया गया। शुरुआती जांच से पता लगा है कि गिरफ्तार समूहों ने कथित तौर पर विदेशी-आधारित हैंडलर के निर्देशों पर जालंधर के आदमपुर नज़दीक एक डीएलबी से ग्रेनेड लिया था। विदेशी हैंडलर, सहायता नेटवर्क और आगे और पीछे संबंधों समेत पूरे आतंवादी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए जांच जारी है।

Related to this topic: