Congress leaders clashed with each other to get

पटियाला, बरनाला के बाद अब मालेरकोटला में भिड़े कांग्रेसी, जमकर हुआ हंगामा

Written by:

Yug Nayyar

Last Updated: August 08 2026 02:14:38 PM

पटियाला, बरनाला के बाद अब मालेरकोटला में भिड़े कांग्रेसी, जमकर हुआ हंगामाअभियान के आखिरी दिन स्टेज पर चढ़ने के लिए कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ गए

पटियाला बरनाला के बाद अब मालेरकोटला में भिड़े कांग्रेसी जमकर हुआ हंगामा

पटियाला, बरनाला के बाद अब मालेरकोटला में भिड़े कांग्रेसी, जमकर हुआ हंगामा

अभियान के आखिरी दिन स्टेज पर चढ़ने के लिए कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ गए

दोनों गुटों ने अपने-अपने नेताओं के लिए राजा वड़िंग के सामने कर दी नारेबाजी 

जस्सी जैसे स्टेज पर चढ़ने लगे तो रज़िया सुल्ताना के समर्थकों ने उन्हें रोक दिया

माहौल को देखते हुए राजा वड़िंग खुद उतरे और नीचे से संबोधन शुरू कर दिया

पंजाब डेस्क

पंजाब कांग्रेस के बीच अंदरूनी कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हर बूथ कांग्रेस मजबूत के आखिरी दिन मालेरकोटला में स्टेज पर चढ़ने के लिए कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ गए। जिस कारण मीटिंग में जमकर हंगामा शुरू हो गया। दोनों गुटों ने अपने-अपने नेताओं के लिए राजा वड़िंग के सामने ही नारेबाजी करना शुरू कर दी। पूर्व विधायक जसवीर सिंह जस्सी जैसे ही स्टेज पर चढ़ने लगे तो रज़िया सुल्ताना के समर्थकों ने उन्हें जाने से रोक दिया। माहौल को देखते हुए राजा वड़िंग खुद स्टेज से नीचे उतर आए और उन्होंने पार्टी वर्करों को समझाने के लिए नीचे से ही संबोधन करना शुरू कर दिया।

हर मीटिंग में हो रही भिड़ रहे हैं समर्थक

आपको बता दें कि पंजाब कांग्रेस विधानसभा चुनाव से पहले हर बूथ कांग्रेस मजबूत अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पंजाब के अलग-अलग शहरों में मीटिंग की जा रही हैं पर इन सभी जगहों पर राजा वड़िंग और चन्नी के समर्थक आपस में भिड़ते हुए नजर आ जाते हैं। यही वजह है कि पहले पटियाला फिर बरनाला के बाद अब मालेरकोटला में भी स्टेज पर चढ़ने के लिए कांग्रेसी नेता आपस में भिड़ गए। जिस कारण मीटिंग में जमकर हंगामा शुरू हो गया। इन बैठकों की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। दोनों नेता यह रिपोर्ट अगले दिन दिल्ली में केसी वेणुगोपाल के समक्ष पेश करेंगे।

Related to this topic: