Punjab AAP MLA Manjinder Lalpura gets a setback

पंजाब के AAP MLA मनजिंदर लालपुरा को हाई कोर्ट से झटका

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: November 18 2025 05:27:01 PM

पंजाब के AAP MLA मनजिंदर लालपुरा को हाई कोर्ट से झटका, हाई कोर्ट ने याचिका को किया ख़ारिज

पंजाब के aap mla मनजिंदर लालपुरा को हाई कोर्ट से झटका

युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में विधायक को हुई थी चार साल की सजा

सजा पर रोक लगाने के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ अपना रुख किया था

वहीं, मनजिंदर सिंह लालपुरा के पास अब सुप्रीम कोर्ट की तरफ जाने का विकल्प रह गया है

पंजाब डेस्क

पंजाब के खडूर साहब से आप विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से झटका लगा है। बताया जा रहा है कि लालपुरा की सजा पर रोक लगाने के लिए दायर याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।

मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में दोषी करार 

बता दें कि तरनतारन जिला अदालत ने दो माह पहले मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत 12 लोगों को युवती के साथ मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में दोषी करार दिया गया था। इसके बाद 12 सितंबर को सुनवाई करते हुए विधायक को चार साल की सजा सुनाई थी।

अब बस सुप्रीम कोर्ट की तरफ जाने का विकल्प 

जिसके बाद उन्होंने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ अपना रुख किया था और सजा पर रोक लगाने के लिए याचिका दायर की थी जिसको अब हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बता दे कि अब उनके पास बस सुप्रीम कोर्ट की तरफ जाने का विकल्प रह गया है।

Related to this topic: