श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा यह दिन
गुरु को सम्मान और लोगों को इतिहास के प्रति जागरूक करने को रखी गई छुट्टी
इससे पहले प्रकाश पर्व और शहीदी दिवस के अवसर पर दी जा चुकी हैं छुट्टियां
पंजाब डेस्क
पंजाब सरकार ने नवंबर महीने में एक और सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। इस महीने पहले ही कई धार्मिक और ऐतिहासिक अवसर पड़े हैं, जिन पर राज्य भर में छुट्टियाँ दी गई थीं। अब सरकार ने 25 नवंबर को भी छुट्टी घोषित कर दी है। यह दिन श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। सरकार का कहना है कि इस अवसर को सम्मान देने और लोगों को इतिहास के प्रति जागरूक करने के लिए यह छुट्टी रखी गई है।
प्रकाश पर्व और शहीदी दिवस पर छुट्टियां
सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 25 नवंबर को पंजाब के सभी स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इससे पहले नवंबर में श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व और करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस पर भी छुट्टियां दी जा चुकी हैं।
मानवता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान
नवंबर का महीना पंजाब में धार्मिक महत्त्व से भरा रहता है और इसी कारण इस महीने में कई विशेष अवसर पड़ते हैं। श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस सिख इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। उन्होंने धर्म, मानवता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था।
शैक्षणिक संस्थान और सरकारी दफ्तर बंद
सरकार का कहना है कि इस अवसर को सम्मान देने और लोगों को इतिहास के प्रति जागरूक करने के लिए यह छुट्टी रखी गई है। इसके चलते 25 नवंबर को पूरे राज्य में शैक्षणिक संस्थान और सरकारी दफ्तर पूरी तरह बंद रहेंगे।