हादसे के बाद परमीश ने फिल्म की शूटिंग बीच में रोक दी और चंडीगढ़ लौट आए
इस्टा हैंडल पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि भगवान के आशीर्वाद के साथ मैं ठीक हूं
एक शॉट के दौरान गाड़ी पर नकली गोली चलाई, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया
जो गाड़ी के अंदर बैठे परमीश वर्मा के चेहरे पर शीशा लगा और वह जख्मी हो गए
परमीश की शेरा फिल्म अगले साल 2026 को 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
पंजाब डेस्क
पंजाबी सिंगर एंड एक्टर परमीश वर्मा की कार पर गोली लगने से वह बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका ईलाज चल रहा है। खुद परमीश वर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बारे में जानकारी दी है। परमीश ने अपने इंस्टा हैंडल पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि भगवान के आशीर्वाद के साथ मैं ठीक हूं। हादसे के बाद परमीश वर्मा ने फिल्म की शूटिंग बीच में ही रोक दी और वह वापिस चंडीगढ़ लौट आए।
फिल्म की शूटिंग के दौरान घटा हादसा
दरअसल परमीश वर्मा इन दिनों हरियाणा में अपनी फिल्म शेरा की शूटिंग कर रहे हैं। अंबाला में सोमवार को एक शॉट के दौरान परमीश की गाड़ी पर नकली गोली चलाई गई, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। इस दौरान गाड़ी के अंदर बैठे परमीश वर्मा के चेहरे पर शीशा लग गया और वह जख्मी हो गए।
15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
उन्होंने गाड़ी के अंदर टूटे पड़े शीशों के ऊपर यह पोस्ट लिखकर शेयर की है। पोस्ट शेयर करने के बाद परमीश के फैंस उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। परमीश वर्मा की शेरा फिल्म अगले साल 2026 को 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।