हिमाचल प्रदेश के बद्दी में वह एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए
उनकी हालत इस समय गंभीर, सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं
पिछले 4 दिनों से वेंटिलेटर पर, एमआरआई स्कैन में मस्तिष्क में गंभीर चोटें
फोर्टिस की क्रिटिकल केयर और न्यूरोसाइंस टीम उनकी निगरानी कर रहे हैं
प्रशंसक और पूरी इंडस्ट्री सदमे में है, भगवान से जल्द ठीक होने की प्रार्थना
मोहाली
पंजाबी गायक राजवीर जवंदा इस समय ज़िंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश के बद्दी में वह एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। उनकी हालत इस समय गंभीर बनी हुई है। जिससे उनके प्रशंसक और पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। 27 सितंबर - दोपहर 1:45 बजे राजवीर जवंदा को मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल लाया गया। सड़क दुर्घटना में उनके सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें पहले दिल का दौरा पड़ा था।
फोर्टिस अस्पताल की ओर से बड़ी अपडेट
राजवीर जवंदा के स्वास्थ्य को लेकर मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल की ओर से एक बड़ी अपडेट जारी की गई है। जिसके अनुसार पंजाबी गायक की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ है। उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। जवंदा में कोई सुधार नहीं देखा गया है। फोर्टिस अस्पताल ने कहा कि क्रिटिकल केयर और न्यूरोसाइंस टीम उनकी निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि राजवीर जवंदा पिछले 4 दिनों से वेंटिलेटर पर हैं। मंगलवार को एमआरआई स्कैन में मस्तिष्क में गंभीर चोटें आई हैं।