Renowned Punjabi singer Arjan Dhillon's father

मशहूर पंजाबी गायक अर्जन ढिल्लों के पिता का निधन

Written by:

Last Updated:

मशहूर पंजाबी गायक अर्जन ढिल्लों के पिता का निधन, संगीत जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर

मशहूर पंजाबी गायक अर्जन ढिल्लों के पिता का निधन

13 जनवरी को उनके पिता ने दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली

पंजाबी संगीत इंडस्ट्री के कलाकार, गीतकार और फैंस ने जताई है संवेदना

दिवंगत आत्मा की शांति व परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना

वहीं, अर्जन ढिल्लों अपने गीतों और सादगी भरे व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं

उनके पिता का निधन उनके और पूरे परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है

पंजाब डेस्क

पंजाबी संगीत जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। मशहूर पंजाबी गायक अर्जन ढिल्लों के पिता का निधन हो गया है। जानकारी अनुसार 13 जनवरी को उन्होंने दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही संगीत जगत और प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

सोशल मीडिया के जरिए परिवार के प्रति गहरी संवेदना 

इस कठिन समय में पंजाबी संगीत इंडस्ट्री के कई कलाकार, गीतकार और फैंस सोशल मीडिया के जरिए अर्जन ढिल्लों और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

उनके और पूरे परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है

अर्जन ढिल्लों अपने गीतों और सादगी भरे व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। उनके पिता का निधन उनके और पूरे परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। परिवार की ओर से फिलहाल अंतिम संस्कार को लेकर विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। पंजाबी संगीत जगत इस दुख की घड़ी में अर्जन ढिल्लों के साथ खड़ा है।

Related to this topic: