Schools will remain closed until January 15th

15 जनवरी तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी

Written by:

Nischal Nayyar

Last Updated: December 23 2025 03:10:03 PM

15 जनवरी तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी, घनी धुंध और ठंड के कारण हरियाणा सरकार ने कर दिया ऐलान

15 जनवरी तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी

बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है

लगातार बढ़ रही ठंड को ध्यान में लेकर सरकार ने किया फैसला 

बच्चों की सुरक्षा को लेकर 2 हफ्ते तक छुट्टियां देने का आदेश जारी

हरियाणा डेस्क

ठंड को देखते हुए सरकार ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला किया है। सरकार ने 1 से लेकर 15 जनवरी तक स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया है। हरियाणा सरकार ने यह फैसला लगातार बढ़ रही ठंड को ध्यान में लेकर किया है क्योंकि घनी धुंध और ठंड के कारण बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

लगातार हो रहे हैं हादसे

दरअसल ठंड और धुंध के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। जिस कारण आए दिन हादसे देखने को मिल रहे है। सरकार ने बच्चों की सुरक्षा और उनके हितों को लेकर ही 2 हफ्ते तक छुट्टियां देने का आदेश जारी किया है। सरकार के इस फैसले से बच्चे और उनके पेरेंट्स काफी खुश हैं।

आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड

बता दें कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले हफ्ते में सर्दी पड़ेगी और धुंध छाई रहेगी। ऐसे में जितना कम हो सके घर से बाहर निकलें और अपने शरीर को पूरा ढक कर रखें। सड़कों पर आते-जाते समय भी हॉर्न और लाइट का जरूर इस्तेमाल करें।

Related to this topic: